{"_id":"6a29a5c90faa1bead90c7e26","slug":"rain-is-on-the-way-the-market-has-geared-up-in-preparation-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159554-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बारिश आने वाली है, बाजार ने पहनी तैयारी की चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बारिश आने वाली है, बाजार ने पहनी तैयारी की चादर
Wed, 10 Jun 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
शहर में स्थित दुकान पर छाते की खरीदारी करते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। मानसून की दस्तक से पहले जिले के बाजारों में तैयारियां तेज हो गई हैं। बारिश से बचाव के लिए उपयोग होने वाले सामानों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। छाते, रेनकोट, प्लास्टिक शीट, वाटरप्रूफ बैग, गमबूट और तिरपाल की मांग में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। दुकानदारों ने भी संभावित मांग को देखते हुए पहले से पर्याप्त स्टॉक जुटाना शुरू कर दिया है।
बढ़ती गर्मी और मौसम विभाग की ओर से जल्द मानसून पहुंचने के संकेतों के बीच लोग बारिश से पहले जरूरी सामान खरीदने में जुट गए हैं। शहर के मुख्य बाजारों से लेकर कस्बाई इलाकों तक छातों और रेनकोट की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। स्कूल खुलने की तैयारी के चलते अभिभावक बच्चों के लिए वाटरप्रूफ स्कूल बैग और रेनकोट खरीद रहे हैं।
व्यापारियों का कहना है कि हर साल मानसून से ठीक पहले मांग बढ़ जाती है लेकिन इस बार लोग कीमतों में संभावित बढ़ोतरी की आशंका के चलते पहले ही खरीदारी कर रहे हैं। थोक बाजारों से भी लगातार माल मंगाया जा रहा है ताकि बारिश शुरू होने के बाद किसी तरह की कमी न रहे।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने खेतों और कृषि उपकरणों को सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल और प्लास्टिक शीट खरीदनी शुरू कर दी है। पशुपालक भी पशुशालाओं को बारिश से बचाने के लिए तैयारियों में जुटे हैं। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों के बीच रेन सूट और वाटरप्रूफ कवर की मांग बढ़ रही है।
जिले के मुख्यालय के अलावा बांसी, डुमरियागंज, शोहरतगढ़, इटवा, बढ़नी आदि कस्बों के दुकानदारों के अनुसार सामान्य छाते 150 से 400 रुपये जबकि बेहतर गुणवत्ता वाले छाते 500 रुपये से अधिक में बिक रहे हैं। बच्चों और युवाओं के लिए आकर्षक डिजाइन वाले रेनकोट भी बाजार में उपलब्ध हैं। तेतरी बाजार के दुकानदार अतुल गुप्ता, अर्जुन जायसवाल, प्रमोद आदि व्यापारियों को उम्मीद है कि मानसून शुरू होते ही बिक्री में और तेजी आएगी।
-- -- -- -- -- -- --
खास बात
- छाते और रेनकोट की बिक्री में तेजी
- स्कूलों के लिए वाटरप्रूफ बैग की मांग बढ़ी
- किसानों में तिरपाल और प्लास्टिक शीट की खरीदारी शुरू
- बारिश से पहले स्टॉक बढ़ाने में जुटे व्यापारी
- दाम बढ़ने की आशंका से पहले खरीदारी कर रहे लोग