फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rain changed the weather but the earth's thirst was not quenched.

Siddharthnagar News: बारिश से बदला मौसम मगर नहीं बुझी धरती की प्यास

Fri, 27 Sep 2024 04:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:17 PM IST
विज्ञापन
Rain changed the weather but the earth's thirst was not quenched.
शहर में सुबह से छाया रहा काला बादल। संवाद
-पूरे दिन आसमान में लगी रही बादलों की आवाजाही, तापमान घटने से नम रहा मौसम
विज्ञापन

-बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दो दिनों से तेज धूप के बाद एक बार फिर मौसम नम हो गया। बृहस्पतिवार को पूरे दिन आसमान से रिमझिम बरसात रुक-रुक कर होती रही, जबकि बादलाें के छाने से मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया। बादल छाने के बाद भी तेज बरसात नहीं होने से किसान मायूस रहे, मौसम विभाग के अनुसार आगे मंडलीय बरसात होने की संभावना है।
बुधवार की रात से ही आसमान में बादलों डेरा डाल दिया था, जबकि रात में ही जिले के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश होने से चल रही ठंडी पुरवा हवा से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। लोग बरसात के इंतजार में आसमान के तरफ टकटकी लगाए रहे, लेकिन तेज बारिश नहीं हुई। बादलों की आवाजाही लगी रही, इसी के साथ बादल रिमझिम फुहारें भी बरसाते रहे। माैसम नम होने से हल्की बूंदाबांदी में भी लोग बरसात का आनंद लेने के लिए सड़कों पर टहलते रहे।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे मंडलीय बरसात होने की संभावना है। बरसात होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed