फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rain at night, clouds during the day yet humidity persists

Siddharthnagar News: रात में बारिश, दिन में बादल फिर भी उमस बरकरार

Thu, 11 Jul 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 Jul 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Rain at night, clouds during the day yet humidity persists

विज्ञापन
आगे भी बारिश के आसार, अधिकतम तापमान 34.3 और न्यूनतम 32. 3 डिग्री रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। एक सप्ताह से लगातार बारिश होने के बाद पिछले दो दिन से धूप निकली। बुधवार को पूरे दिन बादल छाने के बाद भी लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। जबकि बादल छाने से मंगलवार के अपेक्षा बुधवार को चार डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान में चार डिग्री बढ़ोतरी होने से उमस बरकरार है।
मंगलवार देर शाम से काले बादलों ने आसमान में डेरा डालना शुरू कर दिया। रात नौ बजे के बाद से तेज बारिश शुरू हो गई। पूरी रात जिले के सभी क्षेत्रों में बारिश होती रही, जबकि बुधवार को भी सुबह 10 बजे तक बारिश हुई। बारिश बंद होने के बाद भी आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बादल छाने के बाद भी लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। उमस के कारण लोग पंखा, कूलर के सामने बैठे रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। आगे बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री दर्ज की गई थी। वहीं बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मात्र दो डिग्री का ही अंतर था। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 32. 3 डिग्री दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। आगे बारिश होने की संभावना है। जिससे लोगों को उमस से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed