फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Railway blockade, passengers change route

Siddharthnagar News: रेलवे ने लिया ब्लॉक, यात्रियें ने बदला रूट

Sat, 14 Mar 2026 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Railway blockade, passengers change route
ब्लाॅक के चलते रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा।
सलेमपुर। वाराणसी भटनी रेलखंड पर लार रोड, सलेमपुर और पिवकोल स्टेशनों के मध्य पैच डबलिंग कार्य के लिए शुक्रवार से रेलवे ब्लॉक लिया है। इससे गोरखपुर व वाराणसी आने जाने वाले रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। कृषक व दादर एक्सप्रेस ट्रेन का सहारा लेना पड़़ रहा है। भटनी से बरहज बाजार को जाने वाली बरहजिया ट्रेन भी बंद है। इसका असर यात्रियों के अलावे सलेमपुर व बरहज बाजार में दिखा। लोग वाराणसी जाने के लिए बरहज और देवरिया पहुंचे थे।
विज्ञापन

ब्लॉक के चलते 15129/15130 गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 25 मार्च तक निरस्त है। इसके अलावा 25 मार्च तक भटनी-सलेमपुर होकर बरहज बाजार जाने आने वाली चार अप व चार डाउन सवारी गाड़ी निरस्त है। वहीं गोरखपुर से चलने वाली 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस और बनारस से गोरखपुर तक चलने वाली 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस भी निरस्त है। 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 25 मार्च तक डायवर्ट कर छपरा-फेफना-इंदारा-मऊ मार्ग से चलाई जा रही है। इसी प्रकार 14006 आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी एक्सप्रेस 24 मार्च तक मऊ-इंदारा-फेफना-छपरा मार्ग के लिए डायवर्ट है।
विज्ञापन

55138 बनारस-भटनी सवारी गाड़ी 25 मार्च तक मऊ में ही यात्रा समाप्त करेगी और मऊ-भटनी के बीच निरस्त है। वहीं 55137 भटनी-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी भटनी-मऊ के बीच निरस्त है। रेल यात्रियों को वाराणसी जाने के लिए दिन में दादर व कृषक एक्सप्रेस है। यह ट्रेन शुक्रवार को विलंब से सलेमपुर पहुंची। 15018 दादर एक्सप्रेस का सलेमपुर में सुबह 7:25 बजे पहुंचने का समय निर्धारित है। लेकिन यह ट्रेन 7:57 बजे, 32 मिनट की देरी से पहुंची। इसी प्रकार 15008 कृषक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 8:33 के बजाय पौने दो घंटे देर से 10:17 बजे सलेमपुर पहुंची। भटनी से बरहज के बीच चलने वाली बरहजिया ट्रेन दिन में चार बार आती व जाती है। यह पूरी ट्रेन निरस्त होने से सलेमपुर व बरहज के बाजार पर काफी असर दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ट्रेन से देवरहाबाबा रोड, सतरांव, सिसईं गुलाब राय हाल्ट स्टेशन के अलावे काफी तादात में चकरा गोसाईं रेलवे क्रासिंग से यात्री सलमपुंर व बरहज यात्री बाजार करने आते जाते हैं। वहीं छात्र भी सलेमपुर व बरहज पढ़ने आते हैं। सलेमपुर से दिल्ली जाने के लिए लिच्छवी एक्सप्रेस इकलौती ट्रेन है। इसके डायवर्ट होने से रेलयात्रियों को दिल्ली की यात्रा के लिए मऊ जाना पड़ रहा है। गोरखपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस से छात्र पढ़ने जाते हैं उनके लिए दिक्कत होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed