फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Radiotherapy will start soon in BRD

Siddharthnagar News: बीआरडी में जल्द शुरू होगी रेडियोथेरेपी

Sat, 18 Apr 2026 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Radiotherapy will start soon in BRD
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने वाले कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। रेडियोथेरेपी विभाग की कोबाल्ट मशीन की मरम्मत जल्द पूरी होने की उम्मीद है, जिसके बाद मरीजों की सेंकाई फिर से शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित घोष ने हस्तक्षेप किया। उनके निर्देश पर लंबित अनुरक्षण भुगतान तत्काल जारी कर दिया गया। बताया जा रहा है कि शनिवार को ही मरम्मत करने वाली कंपनी के खाते में बकाया रकम भेज दी गई, जिसके बाद कंपनी से संपर्क कर मशीन को प्राथमिकता पर ठीक करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन

मुंबई की पैनेशिया टेक्नोलॉजी कंपनी को मशीन के रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई थी। वर्ष 2025 से भुगतान न होने के कारण करीब 14 लाख रुपये बकाया हो गए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed