फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Putting a question mark on women, try to escape from the village

महिला पर लांछन लगा, गांव से भगाने का प्रयास

Sat, 24 Dec 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 24 Dec 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Putting a question mark on women, try to escape from the village
औषधि निरीक्षक से मिला दवा व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल
सिद्धार्थनगर। गलत संबंध बनाने में नाकाम कुछ लोगों ने असहाय महिला के चरित्र पर उंगली उठाकर उसे गांव से बाहर निकालने की कोशिश की है। पीड़िता ने शनिवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर गुहार लगाई। पूरे प्रकरण से एसपी को अवगत कराया। एसपी ने संबंधित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामले को राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान में लिया है। मामला शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता ने एसपी राकेश शंकर से कहा कि पति की मौत करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी। एक बच्चा है। किसी तरह गुजर-बसर कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के कुछ लोग गलत संबंध बनाने के प्रयास में है। सफल न होने पर चारित्रिक दोष लगाने के साथ गांव के बाहर करने की जुगत में है। इसको लेकर ग्राम प्रधान पर दबाव बना रहे थे। ग्राम प्रधान ने जब गलत कार्य में सहयोग करने से इंकार कर दिया तो उसे भी देख लेने की धमकी दी। गांव से बाहर निकालने की सूचना मिलने के बाद पहुंची सदस्य राज्य महिला आयोग जुबैदा चौधरी ने प्रकरण को संज्ञान में लिया। एसपी से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में एसपी राकेश शंकर ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। एसओ शोहरतगढ़ को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित कर दिया है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed