{"_id":"6a2851cf1f82fe75c3014a30","slug":"purchase-made-on-paper-without-approval-vdo-suspended-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-159523-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बगैर स्वीकृति कागजों में कर ली खरीद, वीडीओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बगैर स्वीकृति कागजों में कर ली खरीद, वीडीओ निलंबित
Tue, 09 Jun 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
इटवा। विकास खंड खुनियांव में एडीओ पंचायत की ओर से चार ग्राम पंचायतों की जांच में 6,11,426 रुपये सरकारी धनराशि गबन करने का मामला सामने आया है। यहां तैनाम ग्राम विकास अधिकारी की ओर से बिना वित्तीय स्वीकृति के ही आंगनबाड़ी केंद्र भवन की मरम्मत और डस्टबिन इंस्टाॅलेशन खरीद में अनियमितता की गई है। जांच रिपोर्ट पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के निर्देश जिला विकास अधिकारी ने इन ग्रामों में तैनात ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) मोईदुर्रहमान को निलंबित कर दिया है।
एडीओ पंचायत खुनियांव आशुतोष मिश्र ने ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खखरा-खखरी, बगहवा, सिरसिया तथा तेलियाडीह के निरीक्षण के बाद जांच आख्या भेजी थी। उनके जांच में ग्राम पंचायत खखरा खखरी में आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत, डस्टबिन इंस्टाॅलेशन कार्य में अनियमितता करते हुए 2,92,500 रुपये का गबन तत्कालीन सचिव मोईदुर्रहमान द्वारा किया गया पाया गया।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत बगहवा में पंचायत भवन में चित्रकारी पर 69 हजार रुपये और डस्टबिन इंस्टाॅलेशन पर 77,600 रुपये की अनियमितता पाई गई। यह कार्य भी वीडीओ मोईदुर्रहमान के कार्यकाल का पाया गया। इन्हीं के कार्यकाल में ग्राम पंचायत सिरसिया में आंगनबाड़ी केंद्र मरम्मत में एमबी से अधिक धनराशि का भुगतान करते हुए 7,111 रुपये का गबन तथा डस्टबिन इंस्टालेशन पर 77600 रुपये का गबन पाया गया है। ग्राम पंचायत तेलियाडीह में ओपन जिम निर्माण कार्य पर वित्तीय स्वीकृति लिए जाने से पूर्व ही 87,615 रुपये आहरण कर लिया गया जबकि वित्तीय स्वीकृति के लिए एडीओ पंचायत ही सक्षम अधिकारी थे और उनकी स्वीकृति के बगैर धनराशि का आहरण करते हुए धनराशि का गबन किया गया। ऐसे में कुल 6,11,426 रुपये का गबन पाया गया। साथ ही अभिलेखो में कूटरचना और नियम विरुद्ध धनराशि आहरण करने का वीडीओ मोईदुर्रहमान को प्रथमदृष्टया दोषी पाए गए। जांच रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को वीडीओ मोईदुर्रहमान को तत्काल निलंबित करने के लिए निर्देशित किया। जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा ने वीडीओ को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
एडीओ पंचायत खुनियांव आशुतोष मिश्र ने बताया कि दो ग्राम पंचायतों में बिना खरीद किए ही डस्टबिन इंस्टाॅलेशन पर धनराशि भुगतान कर ली गई। जबकि शेष दो ग्राम पंचायतों में कम खरीद कर अधिक धनराशि भुगतान करते हुए वित्तीय अनियमितता पाई गई है।