{"_id":"6807d3104e33bc022301aac1","slug":"punjab-team-defeated-kurukshetra-in-volleyball-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-136258-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: वॉलीबाल में पंजाब की टीम ने कुरुक्षेत्र को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: वॉलीबाल में पंजाब की टीम ने कुरुक्षेत्र को हराया
विज्ञापन
बढ़नी कस्बे के रामलीला मैदान में आयोजित ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट में भाग लेते खिलाड़ी। संव
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर/ ढ़ेबरुआ। बढ़नी के रामलीला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय 44वें ऑल इंडिया वॉलीबाल टूर्नामेंट में मंगलवार को पहला मैच पंजाब व कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के बीच खेला गया। पंजाब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुरुक्षेत्र को 25-22 व 25-17 के अंतर से हरा दिया। पंजाब के खिलाड़ियों ने खेल की शुरूआत से ही विपक्षी टीम पर दबदबा बनाए रखा।
जागृति स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बढ़नी में आयोजित मैच का आंखों देखा हाल नेशनल कमेंट्रेटर जुग्गीराम राही, निजाम अहमद व अब्दुल हलीम ने सुनाया। निर्णायक का दायित्व नेशनल रेफरी संकटा सिंह, राम शिरोमणि सिंह, उपेंद्र बहादुर सिंह, अंकित सिंह, पंकज दूबे, सीबी मिश्र, अलीमुद्दीन आदि ने बखूबी निभाया।
इस दौरान निर्णायक की भूमिका शंभूनाथ गुप्ता एवं अंकित सिंह ने निभाई। कमेंट्री इंटरनेशनल एनाउंसर जुग्गी राम राही, अलीम अहमद ने किया। स्कोरिंग सहर्ष प्रताप गुप्त ने किया। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष अकील अहमद, आयोजन सचिव मो. इब्राहीम, कार्यवाहक अध्यक्ष असलम खान, शजावेद खान, अजय प्रताप गुप्त, निजाम अहमद आदि उपस्थित रहे।