{"_id":"5793a5944f1c1b4032c4b770","slug":"pull-the-crocodile-in-the-river-buffalo","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में भैंस को खींच ले गया घड़ियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में भैंस को खींच ले गया घड़ियाल
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 23 Jul 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
crocodile
- फोटो : dailymail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। राप्ती नदी के किनारे भैस चरा रहे रामजियावन ने अपनी भैंस को नदी में आए घड़ियाल के खींच ले जाने की बात कही है। उसका कहना है कि तेज बहाव के साथ नदी में घड़ियाल आ गए हैं। फिलहाल भैंस का कुछ पता नहीं चला। नदी में घड़ियाल की खबर से ग्रामीण सहम गए हैं।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम सुकरौली निवासी रामजियावन ां शनिवार को दोपहर अपनी भैंस गौरा घाट के पास चरा रहा था। रामजियावन के अनुसार अचानक नदी से घड़ियाल निकला और भैंस को खींचकर नदी में ले गया। भैंस के चिल्लाने पर आस-पास खड़े पशुपालक उस ओर दौड़े, मगर उनके पहुंचने से पहले भैंस समेत घड़ियाल नदी में समा गया। राम जियावन ने अपनी भैंस की कीमत 45 हजार से अधिक बताते हुए कहा कि भैंस ही उसकी जीविकोपार्जन का सहारा रही।
इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी डीपी चौधरी का कहना था कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। अभी गांव में वन कर्मियों को भेजा जा रहा है। अगर घड़ियाल देखा गया है तो उसे पकड़ने की कोशिश की जाएगी।