{"_id":"6a2487590e8c22e05a0bf333","slug":"public-participation-is-essential-for-a-clean-and-healthy-society-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-159344-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए जनभागीदारी आवश्यक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए जनभागीदारी आवश्यक
Sun, 07 Jun 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भाजपा के स्वच्छता व जनजागरूकता अभियान के तहत शनिवार को शहर के हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सांसद जगदंबिका पाल, जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा, जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या और नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद माधव के नेतृत्व में मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई। सभी ने मंदिर की सफाई की और मंदिर के बाहर भी झाड़ू लगाकर, कूड़ा एकत्रित और परिसर को स्वच्छ बनाकर समाज को स्वच्छता का संदेश दिया।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ व स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। धार्मिक स्थलों की स्वच्छता से सकारात्मक सामाजिक संदेश जाता है। जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है बल्कि नगर की सुंदरता और पहचान भी सुदृढ़ होती है। जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने और स्वच्छता अभियानों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। सांसद जगदंबिका पाल ने सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र भेंट किए। सभी ने स्वच्छता की शपथ लेते हुए नियमित रूप से अपने आसपास सफाई बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस दौरान जिला महामंत्री फतेह बहादुर सिंह, फूलचंद, घनश्याम मिश्र, रमेश मणि, अरविंद पांडेय, हनुमंत सिंह आदि उपस्थित रहे।