{"_id":"66283a5d51f1a4f98d05f55d","slug":"provide-drinking-water-for-cib-installation-and-workers-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-116263-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीआईबी लगाने व श्रमिकों के लिए पेयजल उपलब्ध कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीआईबी लगाने व श्रमिकों के लिए पेयजल उपलब्ध कराएं
Wed, 24 Apr 2024 04:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
भनवापुर के महतिनियां खुर्द में चल रहे मनरेगा कार्य का निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के महतिनियां खुर्द गांव में चल रहे मनरेगा कार्यों का मंगलवार को बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मस्टर रोल के हिसाब से श्रमिकों की उपस्थिति पाई गई। कार्य स्थल पर पेयजल उपलब्ध कराने के साथ ही सीआईबी ( सिटीजन इनफॉर्मेशन बोर्ड) लगाने का बीडीओ ने प्रधान व सचिव को निर्देश दिया।
ब्लाॅक क्षेत्र के महतिनियां खुर्द गांव में मनरेगा के तहत संतराम के खेत से गोविंद के खेत तक के चकरोड पर मिट्टी का कार्य चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब दस बजे बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय अचानक महतिनियां खुर्द गांव में हो रहे कार्य स्थल पर पहुंचे। जहां मस्टर रोल के हिसाब से 94 श्रमिक कार्य करते मिले। कार्य स्थल पर सिटिजन इंफार्मेशन बोर्ड, सीआईबी नहीं मिलने व श्रमिकों के लिए पेयजल की अनुपलब्धता पर नाराजगी जाहिर करते हुए बीडीओ ने सचिव व ग्राम प्रधान को सीआईबी लगवाने के साथ ही पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि इस समय तेज धूप में काम करना काफी मुश्किल है। इस दौरान प्रधान अरविंद कुमार उफ लालजी शुक्ल, राधेरमण, रामसेवक, दुर्गा प्रसाद, रोहित, साधू सरन आदि मौजूद रहे।