{"_id":"5a60d6a74f1c1b9f268b526c","slug":"protest-sweaper","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़के सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़के सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
fdi protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। प्रदेश सरकार की उपेक्षा से क्षुब्ध पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को सिर मुड़वाकर विकास भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। ग्यारह सूत्री मांगों के समर्थन में नारे लगाए और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। धरनास्थल पर 14 सफाई कर्मचारियों ने मुंडन कराया।
पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिला इकाई के बैनर तले प्रदर्शन में शामिल सफाई कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर उपेक्षा और वादाखिलाफी का आरोप लगाया। बस्ती मंडल अध्यक्ष लालजी गौतम ने कहा कि सफाई कर्मचारी के रूप में भर्ती को वर्षों बीतने के बाद कोई प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। कर्मचारी लंबे समय से सेक्रेट्री पद पर पदोन्नति की मांग करते आ रहे हैं। ग्रेड वेतन 1800 से 1900 करने, पुरानी पेंशन बहाली की मांगे भी लंबित हैं। कई बार पहले भी धरना-प्रदर्शन और आंदोलन किया गया, लेकिन सिर्फ आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लिया गया। अब उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार सफाई कर्मचारियों के हित में ठोस फैसला करें, वरना पूरे प्रदेश के सफाई कर्मचारी सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे।
विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष राजू सिंह, पंकज पांडेय, अरुण श्रीवास्तव, अमरनाथ मिश्र, पशुपति पाठक, केसी यादव, रामशंकर, कैलाश पांडेय, राकेश सिंह, लल्लन भास्कर, रामलौटन, कौशल यादव, रामप्रकाश, इंद्रजीत यादव, नाजिर, ब्रह्मदेव पांडेय, सुखदेव, शंकर, जितेंद्र बहादुर, राजेश, राजेंद्र, मूलचंद, दिनेश चौधरी, योगेंद्र, गुलाब, रामशंकर, मोल्हू, शोभनाथ, प्रेमकुश, राममिलन, संतोष यादव, शिवप्रकाश यादव, अमित मिश्र, परशुराम, चंद्रभान, वासुदेव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा शुक्ला, रीता भारती, कुसुम, मंजू आदि शामिल रहे। संचालन जिला मंत्री सुशील अंबेडकर ने किया।