फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Protest expressed against Nepal government

नेपाल सरकार के खिलाफ जताया विरोध

Sat, 07 Nov 2020 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Protest expressed against Nepal government
नेपाल सरकार के खिलाफ जताया विरोध
विज्ञापन

ककरहवा। सीमा क्षेत्र के ओड़वलिया बॉर्डर पर समस्याओं निस्तारण के लिए शनिवार को नेपाली कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई, जिसमें नेपाल सरकार की नीतियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने रोष जताया।

विधायक फाकरुद्दीन खान कोरोना संक्रमण के बाद से नेपाल सरकार ने भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन बंद कर दिया है। जिसके चलते नेपाल में महंगाई काफी बढ़ गई है। जिसका असर आम जनता पर पड़ रहा है। इस समय रबी की बुआई चल रहा है, लेकिन किसानों को खाद बीज नहीं मिल पा रहा है। यदि रबी की बुआई समय से नहीं हो पाई तो आनेवाले समय में किसानों की और भी समस्या बढ़ जाएगी। याद दिलाया नेपाल और भारत में रोटी बेटी का रिश्ता सदियों से चला आ रहा है। आज तक कोई समस्या भारत और नेपाल के बीच ऐसी नहीं रही, जिस के कारण इस रिश्ते पर असर पड़ा हो, लेकिन सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते इस रिश्ते पर भी असर पड़ने की संभावना हो गई है। जिसे नेपाल की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। लंबे समय से आवागमन बाधित होने के कारण दोनों देशों की जनता के बीच रिश्तों पर असर पड़ा है। वक्ताओं ने भारत सरकार से वार्ता कर दोनों देशों के बीच रिश्तों में आएं खटास को दूर करने व समस्याओं पर ध्यान देने की मांग की है। इस अवसर पर मंजूर अली प्रधान, सजरूदीन खान प्रकाश गुप्ता, बृजेश, विनोद श्रीवास्तव, सच्चिदानंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed