{"_id":"69fd0066179b350de4085466","slug":"protection-against-cervical-cancer-is-possible-only-through-vaccination-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-157761-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: टीकाकरण से ही संभव है सर्वाइकल कैंसर से बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: टीकाकरण से ही संभव है सर्वाइकल कैंसर से बचाव
Fri, 08 May 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 08 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
भनवापुर। भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बृहस्पतिवार एचपीवी वैक्सीन के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 125 किशोरियों का टीकाकरण भी किया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि टीकाकरण 14 से 15 वर्ष की बच्चियों में सबसे अधिक प्रभावी है और 45 वर्ष तक की महिलाएं इस टीके का लाभ ले सकती हैं। आगे बताया कि देश में प्रति वर्ष लगभग एक लाख महिलाओं की मृत्यु सर्वाइकल कैंसर के कारण हो जाती है। उन्होंने बताया कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के होने का मुख्य कारण ह्यूमन पाइपलेमा वायरस का संक्रमण है। 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन की एक खुराक देने से किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से निजात मिल सकती है। इस अभियान को स्वस्थ नारी, सशक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया है। कैंप के दौरान फरहा अंजुम, गुंजन मिश्र ,पूनम कुमारी, सोनिया वर्मा, रेशमा आदि मौजूद रहीं।