{"_id":"605642af8ebc3ee64b5f20c3","slug":"prorammes-after-4-years-goernment-completion-siddharthnagar-news-gkp3890442185","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास हुआ
सदर तहसील में कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र का समारोह
सांसद, विधायक ने बताई योगी सरकार की उपलब्धियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रदेश में योगी सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में 22.975 किलोमीटर लंबाई की सड़कों शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। इस मौके पर जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई।
सदर तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्यामधनी राही की उपस्थिति में विकास पुस्तिका का विमोचन हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव प्रसारण के माध्यम से सरकार की ओर से चार वर्ष में किये गये विकास कार्यों, उपलब्धियों आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु में कराये गये विकास कार्यों के संबंध में जानकारी दी गयी। पूर्ण हो चुकी सड़कों एवं स्वीकृत परियोजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्य नाथ की अगुवाई में सरकार बनने के बाद समाज का हर तबका खुशहाल हुआ है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अगुवाई में विकास को नया आयाम मिल रहा है। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि आज प्रदेश के अंतिम व्यक्ति को भी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उपजिलाधिकारी सदर विकास कश्यप, तहसीलदार नौगढ़ ऋषि रमन ऋषि, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, सभासद फतेबहादुर सिंह, भाजपा जिला महामंत्री कन्हैया पासवान आदि उपस्थित थे।
शिक्षामंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
इटवा नगर पंचायत के एक हॉल में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीशचंद्र द्विवेदी की अध्यक्षता में शनिवार को इटवा नगर पंचायत हाल में भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सरकार की उपलब्धियों की मंत्री ने जानकारी दी।
विज्ञापन
डॉ. सतीशचंद्र द्विवेदी ने कहा कि जो कार्य 40 वर्ष में नहीं हुआ, वह भाजपा सरकार में चार साल में हो गया। यही नहीं प्रदेश में योगी सरकार व छह साल से देश में मोदी सरकार ने भी तमाम ऐसे ऐतिहासिक कार्य किए हैं। जिसे असंभव माना जा रहा था। इन कार्यों में धारा 370 को हटाने व राम जन्मभूमि निर्माण कार्य शुरू कराना शामिल है। इस अवसर पर 36 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी शिक्षा मंत्री ने किया। इस दौरान ईओ इटवा, बिस्कोहर राजन गुप्ता, भाजपा नेता दीप नारायन त्रिपाठी, अनिल कुमार जायसवाल, राजन पांडेय रत्न, मनोज मौर्य, माधव यादव, प्रभात जायसवाल, बलराम मिश्र, अजय गुप्ता, राम सूरत उपाध्याय, शिवनाथ चौधरी, रामराज, शिव प्रसाद गुप्ता, राजेश, लालजी त्रिपाठी, शिवकुमार, विवेक पांडेय, ननकू, शुभम पांडेय, प्रिंस मिश्र, गोविंद मणि, प्रेम प्रताप पांडेय, विकास जायसवाल, रामनिवास उपाध्याय, शेषमणि, श्याम सुंदर, रामसिंह यादव, मदन दूबे, राम सिंह, दीप नारायन शर्मा, मारुतिनंदन, आलोक, रामउजाहरे, अटल प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विधायक ने डुमरियागंज-चंद्रदीप घाट का भूमिपूजन किया
डुमरियागंज/भवानीगंज। चंद्रदीप घाट मार्ग निर्माण के लिए शनिवार को विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भड़रिया चौराहे पर भूमि पूजन किया। सड़क का निर्माण हो जाने से अयोध्या जाने का रास्ता आसान हो जाएगा। करीब 18 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर तकरीबन 42 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सड़कें विकास का द्वार खोलती हैं। पूरे विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। साथ ही कई नये पुल का निर्माण कार्य हो रहा है। कहा कि भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इन चार सालों में प्रदेश में विकास को नया आयाम मिला है। समाज का हर तबका खुशहाल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनहित में कई योजनाओं का संचालन किया है। कार्यक्रम को अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार, एसडीएम त्रिभुवन, राजेश द्धिवेदी, नरेंद्रमणि त्रिपाठी, राम कुमार कुंवर, लवकुश ओझा, मोनी पांडेय ने भी संबोधित किया। इस दौरान पर सहायक अभियंता आरके शुक्ल, संजय श्रीवास्तव, अवनीश चौधरी, आशीष सिंह, आरपी सिंह, प्रवेश सिंह, केपी चौधरी आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज में सड़क, पुलिया, बिजली व अन्य विकास मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित कर विकास के पायदान पर आगे बढ़ाने के क्रम में भरत चौक, भड़रिया चौराहा पर विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने विकास पुस्तिका का विमोचन किया। डुमरियागंज से चंद्रदीपघाट मार्ग सहित अन्य मार्गों का लगभग 42 करोड़ की परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। संवाद
भाजपा सरकार ने हर वर्ग का विकास किया: स्वास्थ्य मंत्री
बांसी। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर शनिवार को तहसील कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही विधानसभा बांसी विकास पुस्तिका का विमोचन किया। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार विकास योजनाओं को प्राथमिकता दे रही है। सरकार हर वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है तथा पूरे प्रदेश में विकास के तमाम योजनाएं लागू की गई है। जिसका लाभ लोगों को प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जग प्रवेश, तहसीलदार अरुण कुमार वर्मा, सीओ अरुण चंद्र, भाजपा नेता चंद्रिका प्रसाद मिश्र, विजयकांत चतुर्वेदी, गौरीशंकर अग्रहरि, आनंद शंकर मणि त्रिपाठी, जगजीवन गौड़, अवधेश शुक्ल, संजय श्रीवास्तव, सुभाष मिश्र, विजय बहादुर तिवारी, दिवाकर मिश्र, चंद्रमणि मिश्र, दशरथ चौधरी, मंगल चौरसिया, गौरव वर्मा, निखिल सिंह, आशुतोष मिश्र, संजय पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद