फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   property in condidate

सपा की पूजा लखपति तो भाजपा की शीतल हैं करोड़पति

Sat, 26 Jun 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
property in condidate
सपा की पूजा लखपति तो भाजपा की शीतल हैं करोड़पति
विज्ञापन

: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरीं भाजपा एवं सपा प्रत्याशियों ने अपनी संपत्ति बताई
नगदी कम, लेकिन जेवरात, कीमती भूमि और भवन के मालिक हैं अध्यक्ष प्रत्याशी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्घार्थनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरीं सपा प्रत्याशी पूजा यादव लखपति हैं तो भाजपा प्रत्याशी शीतल सिंह करोड़पति हैं। सदस्य पद के चुनाव में दोनों की तरफ से दाखिल किए गए प्रपत्रों पर नजर दौड़ाएं तो इनके पास नगदी कम हैं, लेकिन जेवरात, भूमि और भवन कीमती हैं।
सपा प्रत्याशी पूजा यादव के पास 20 हजार नगद, बैंक खाते में 50 हजार, आठ लाख रुपये के जेवरात हैं। वहीं उनके पति सपा नेता रामकुमार उर्फ चिनकू यादव के पास 30 हजार नगद, बैंक खाते में एक लाख, एक आल्टो कार, 60 लाख की कृषि भूमि है। अब भाजपा प्रत्याशी शीतल सिंह की संपत्ति पर नजर दौड़ाएं तो उनके पास 20 हजार रूपये नगद, बैंक खाते में दो लाख, जेवरात 16 लाख, चार करोड़ का आवासीय भवन है, जबकि उनके पति उपेंद्र प्रताप सिंह के पास नगदी 50 हजार, बैंक खाते में नौ लाख, एक कंपनी में पांच लाख का शेयर, दो लाख का बचत पत्र, 25 लाख की एलआईसी, तीन लक्जरी कार, चार लाख के जेवर, 27 लाख की कृषि भूमि, 10 करोड़ रुपये की बस्ती और बाराबंकी जिले में आवासीय भूमि, पांच करोड़ का आवासीय भवन है।
विज्ञापन

असलहे की भी शौकीन हैं शीतल
भाजपा प्रत्याशी शीतल सिंह के नाम पर डबल बैरेल बंदूक है, जिसकी कीमत 40 हजार रुपये है। उनके पति उपेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर एक रायफल है, जिसकी कीमत एक लाख 10 हजार और एक पिस्टल जिसकी कीमत एक लाख पांच हजार रुपये है। जबकि सपा प्रत्याशी पूजा यादव के नाम कोई असलहा नहीं दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा साक्षर तो शीतल हैं स्नातक
सपा प्रत्याशी की तरफ से दाखिल प्रपत्रों में उन्हें सिर्फ साक्षर बताया गया है। जबकि भाजपा प्रत्याशी शीतल सिंह बिहार के तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। प्राथमिक से इंटर तक की भी शिक्षा उन्होंने बिहार के बांका जिले में ही ग्रहण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed