फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   promised to be together for life

Siddharthnagar News: जीवन भर साथ निभाने का किया वादा

Sun, 15 Dec 2024 10:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
promised to be together for life
बीएसए ग्राउड पर आयोजित सामूहिक विवाह में जय माल पहनती दूल्हा और दुल्हन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित बीएसए ग्राउंड में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 451 जोड़ों की शादी धूमधाम से हुई। इनमें हिंदू समुदाय के 355, मुस्लिम के 57 और बौद्ध धर्म के 39 जोड़ों की उनके धार्मिक रीति रिवाज से शादी कराई गई।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि गरीब परिवारों को अपनी बेटियों की शादी धूमधाम से करने की चिंता सताती थी। सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश की भाजपा सरकार ने ऐसे परिवारों की परेशानी दूर करने का काम किया है।
विज्ञापन

नव युगल जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सांसद ने कहा कि शानदार आयोजन के लिए प्रशासन बधाई का पात्र है। कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि भाजपा सरकार को सदैव गरीबों की चिंता करती है। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि सामूहिक विवाह के माध्यम से गरीब परिवार के बेटियों की शादी कराना सराहनीय कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम डॉ. राजा गणपति आर. ने कहा कि प्रत्येक जोड़े के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 35 हजार भेजे जा रहे हैं और उन्हें दस हजार का सामान भी दिया गया है। समारोह में वर व बधू पक्ष के लगभग छह हजार लोगों के जलपान व भोजन की व्यवस्था की गई।
इस दौरान डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून, सीडीओ जयेंद्र कुमार, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, समेत र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed