{"_id":"62683072fc086e583c05f846","slug":"programm-conduct-siddharthnagar-news-gkp4347711106","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसानों को अवश्य कराना चाहिए फसल बीमा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसानों को अवश्य कराना चाहिए फसल बीमा’
विज्ञापन
बढ़नी के मटियार उर्फ भुतहवा में कृषि विभाग द्वारा संचालित किसान कल्याणकारी जागरूकता कार्यक्रम ?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
‘किसानों को अवश्य कराना चाहिए फसल बीमा’
- मटियार उर्फ भुतहवा में कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
परसा। बढ़नी ब्लॉक के मटियार उर्फ भुतहवा में मंगलवार को कृषि विभाग की ओर से संचालित किसान कल्याणकारी व जागरुकता मिशन के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी दी गई।
प्रशिक्षक खंड तकनीकी प्रबंधक बढ़नी विशाल सिंह ने कहा कि किसानों को फसल बीमा अवश्य करवाना चाहिए। जिससे किसानों को ओलावृष्टि, जलभराव, भूस्खलन, बादल का फटना, चक्रवात, बेमौसम बारिश, दैवीय आपदाओं से होने वाले नुकसान से बच सकते हैं। ऐसी दशा में फसल बीमा कंपनी किसान को उसके फसल लागत मूल्य को उसके बैंक खाते में भेज देती है। इस दौरान किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के ई-केवाईसी के बारे में भी जानकारी दी गई। टीएसी कन्हैया लाल राणा, ग्राम प्रधान चुल्हई, प्रभावती, सफरुनिशा, किसलावती, प्रह्लाद, हमीदुल्लाह, चीनक, रामशंकर ,केशरी प्रसाद आदि मौजूद रहे।