फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Problems with the determination of the center of the board exam

बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण में गड़बड़ी

Fri, 15 Dec 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 15 Dec 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Problems with the determination of the center of the board exam
डेमो - फोटो : डेमो
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए केंद्र बनाने में गड़बड़ी सामने आने लगी है। मनमाने ढंग से कागज में विद्यालयों के कमरों की संख्या बढ़ा दी गई। नतीजा स्कूलों में क्षमता से दोगुने परीक्षार्थी आवंटित कर दिए गए। कागजी खेल कर ऐसे कई विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अब इन स्कूलों पर परीक्षा के सकुशल संचालन की चुनौती बन गई है। 
विज्ञापन

शासन ने सत्र 2017-18 में यूपी बोर्ड परीक्षा संपंन कराने के लिए गाइड लाइन जारी किया था। केंद्र निर्धारण में राजकीय व अशासकीय विद्यालयों को वरीयता देने का निर्देश दिया, लेकिन विभागीय मनमानी के आगे गाइडलाइन को दरकिनार कर दिया गया। इटवा स्थित माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज व ललिता इंटर कॉलेज चौखड़ा को तीन दशक से केंद्र बनाया जा रहा है। अब उन्हें भी नजरअंदाज कर दिया गया। विगत कई वर्षों से इन विद्यालयों को सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशस्ति पत्र मिलता आ रहा है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए चर्चित सेंट थामस स्कूल हल्लौर को भी छांट दिया।
विज्ञापन

नियम कानून को ताक पर रख 14 वित्तविहीन विद्यालयों को केंद्र बना दिया। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. राज बहादुर मौर्या ने कहा कि केंद्रों का निर्धारण मानक के अनुसार किया गया है। जिले में जांच के बाद टीम ने जो सूची दी थी, उसी आधार पर परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। कई वित्तविहीन विद्यालयों को हटाने के बाद मात्र 24 को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए विभाग कटिबद्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed