फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   problems on paddy buying centers

Siddharthnagar News: धान क्रय केंद्रों पर सन्नाटा, बिचौलियों के हाथों लुट रहे किसान

Thu, 09 Nov 2023 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 09 Nov 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
problems on paddy buying centers
पकड़ी क्षेत्र के विणपन केन्द्र शोहरतगढ अकरा रेहरवा पर किसान कि इंतजार करते एसमाई मृत्युंजय गुप्
फोटो- है
विज्ञापन

रबी की बुआई सिर पर, इसलिए सरकारी के बजाय बिचौलियों के पास पहुंच रहे किसान

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो चुकी है। तौल होने के 72 घंटे के अंदर भुगतान का सरकार और प्रशासनिक अधिकारी किसानों को भरोसा दिला रहे हैं। इसकेे बाद भी बकाया और रबी की बुआई को देखते हुए किसान सरकारी केंद्रों के बजाय बिचौलियों के यहां जाकर लुट रहे हैं। सरकारी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा है।
बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार, मौसम इस बार किसानों पर मेहरबान रहा। समय-समय पर बारिश होने के कारण इस बार धान की पैदावार अच्छी रही। सरकार ने धान खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य, सामान्य धान का 2183 और ग्रेड ए धान का 2203 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। इसके विपरीत नगर व ग्रामीण क्षेत्र के किसान परेशान हैं। इसका कारण किसानों को तत्काल पैसे की आवश्यकता बताई जा रही है। किसान जल्द से जल्द अपनी धान की उपज बेच कर रबी की फसल तैयार करने के लिए बेताब हैं।
विज्ञापन

उधर, दुकानदार तुरंत पैसा दे देते हैं। इसलिए किसानों को उनका सहारा लेना पड़ रहा है। इनके द्वारा किसानों से औन-पौने दामों पर धान की खरीद की जा रही है। आढ़ती व बिचौलिए किसानों के धान में थोथा व नमी होने की बात कहकर अतिरिक्त रूप से कटौती कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में किसानों को 2183 व 2203 रुपये प्रति क्विंटल के स्थान पर अपनी उपज 1500 तो कहीं 1700 रुपये प्रति क्विंटल तक बेचनी पड़ रही है। इससे जहां बिचौलिए व आढ़ती मालामाल हो रहे हैं। वहीं, किसान अपनी गाढ़ी कमाई को लुटते देखकर परेशान हैं।
इटवा प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के रोहांव बुजुर्ग, गोविंदपुर व गौरा बड़हरी स्थित सहकारी क्रय विकय केंद्रों के सचिव प्रमोद मिश्र, ऋषि वर्मा व चंद्रजीत ने बताया कि अब तक केवल 38 क्विंटल धान की खरीदारी की गई है। अधिकतर किसान अपनी फसल कटवा नहीं पाए हैं।
शाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार, शाहपुर मंडी में खाद्य विभाग की ओर से संचालित राजकीय धान क्रय केंद्रों पर आठ दिन गुजरने के बाद भी धान खरीद में तेजी नहीं दिख रही है। आठ दिन में सिर्फ आठ किसानों ने 312 क्विंटल 60 किलो धान की तौल कराई है।
डुमरियागंज के नाम से दो केंद्र खुले हैं। पहले सेंटर पर 57 क्विंटल दो किसानों ने बेचा दूसरे पर अभी बोहनी नहीं हुई है। शाहपुर मंडी के नाम से दो सेंटर खुले हैं। पहले सेंटर पर 58 क्विंटल एक किसान दूसरे पर 80 क्विंटल दो किसान की खरीद हुई। भनवापुर के नाम से भी दो सेंटर खुले हैं। पहले सेंटर पर 57 क्विंटल 60 किलो एक किसान व दूसरे सेंटर पर 60 क्विंटल दो किसानों की ही धान खरीदी जा सकी है।
धान बेचने आए किसान हरिराम मिश्रा ने कहा अभी एक ट्राॅली धान लाए हैं। इसकी तौल हो रही है। अभी घर पर और धान है। थोड़ी नमी है, सूख जाए तो बेचने के लिए लाऊंगा। धान खरीद केंद्र पर आए किसान रमाकांत त्रिपाठी ने कहा धान में थोड़ी नमी थी। इसलिए सेंटर पर लेकर नहीं आया हूं।
केंद्र प्रभारी धीरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा अभी अधिकतर किसानों की धान की फसल की कटाई नहीं हुई है। जिनकी फसल एक-दो दिन में कटी है, वे अभी सुखा रहे हैं। खरीद दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है।



इतने रुपये प्रति क्विंटल दे रहे आढ़ती
बिस्कोहर, दोपेडौवा, बड़हरा विशुनपुर व सिकौथा के आसपास आढ़ती मौजूद हैं। ये किसानों का धान 1500 से 1700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद रहे हैं। बुधवार को धान बेचने आए मनोज वर्मा, राम कुबेर ने बताया कि उन्होंने इस बार हाईब्रिड धान की पैदावार की। जिसे आढ़ती ने नमी बताकर 1500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा। किसान किताबुल्लाह ने बताया कि उनके धान की खरीद व्यापारी ने 1600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की है। ऐसा ही कहना किसान राम अवतार व सुभाष का भी था। जिनका धान 1600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया।

यहां मांगें मदद
9565772025, 9450789739,9451428775, 9838378908, 8840726020, 9792331711

कोट

सभी क्रय केंद्र सक्रिय किए गए हैं। नियमित क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। क्रय केंद्र पर पहुंचने वाले हर किसान का धान खरीदा जाएगा। अगर किसी किसान को समस्या हो तो कंट्रोल रूम बनाया गया है। नंबर भी जारी किया गया है। किसान हेल्पलाइन पर कॉल करके समस्या बता सकते हैं। ये सभी अधिकारियोंं के नंबर हैं, कॉल करने के बाद किसानों के समस्या का निस्तारण कराएंगे।
-गोरखनाथ त्रिपाठी, जिला विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed