{"_id":"622e20008888cb1fb911f631","slug":"problem-solve-in-lok-aadalat-siddharthnagar-news-gkp4298618164","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत में 1 लाख 11 हजार मामलों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत में 1 लाख 11 हजार मामलों का निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक अदालत में 1 लाख 11 हजार मामलों का निस्तारण
सिद्धार्थनगर। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,11,429 मुकदमों का निस्तारण किया गया है।
जिले के सिविल कोर्ट, सिद्धार्थनगर व बाह्य स्थित न्यायालय बांसी, डुमरियागंज एवं जिला कारागार, सिद्धार्थनगर तथा समस्त राजस्व, चकबंदी न्यायालयों एवं बैंकों में सुनवाई हुई। इसमें फौजदारी, राजस्व, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया गया। अर्थदंड के रूप में 55,930 रुपये वसूले गये एवं सेटलमेंट धनराशि के रूप में 4,73,41,236 रुपये दिलाए गए। जिले के दीवानी न्यायालयों में 2,336 वादों का निस्तारण कर 55,930 रूपये अर्थदंड के रूप में वसूले गए। समस्त राजस्व न्यायालयों में 13,603 लंबित वादों एवं 89,714 प्री-लिटिगेशन स्तर के वादों का निस्तारण किया गया। प्री-लिटिगेशन स्तर पर सभी थानों पर 5,114 वाद, टेलीफोन विभाग आठ वाद एवं समस्त बैंको ने 552 वादों का निस्तारण किया गया। संवाद