{"_id":"6652432311867b64e20ad1aa","slug":"problem-of-vehicles-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-118036-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़कों पर सन्नाटा... बाहर से आए लोगों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़कों पर सन्नाटा... बाहर से आए लोगों की बढ़ी परेशानी
Sun, 26 May 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 26 May 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो-
चुनाव में व्यस्त रोडवेज की बसें, निजी वाहन से यात्रा किए यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव का मतदान होने से पूरे दिन सड़कोंं पर सन्नाटा छाया रहा, जबकि वहीं महराजगंज जिले से आए लोगों के लिए वाहन खोजने के लिए परेशान होना पड़ा। शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने वाले लोगों को कड़ी मशक्कत करना पड़ी।
जिले में मतदान पड़ने से सभी सरकारी बस व प्राइवेट बसों को एआएटीओ ने पहले से ही अधिग्रहण कर लिया था, जबकि अन्य छोटे वाहन चालक भी मतदान करने के लिए अपने घर पर ही मौजूद रहे, इससे सड़क पर निकलने वाले लोगों को वाहन नहीं मिल पाया। जिले से सटे महराजगंज जिले में आज वोट नहीं पड़ रहा था, लेकिन किसी कार्य से आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बृजमनगंज से उसका में बाजार करने आए रवि ने बताया कि ट्रेन से आए है, लेकिन वोट पड़ने की वजह से सड़क पर कोई भी वाहन व यात्री नहीं चल रहे है, ऐसे में ई-रिक्शा चालक बुक करके जाने के लिए कह रहे है। साधन का इंतजार करने के लिए कई जगहों पर लोग भटकते रहे, दोपहर करीब चार बजे के बाद ऑटो व ई-रिक्शा चालक जब सड़कों पर निकले तो यात्रियों को परेशानी कम हुई। लोग अपने गंतव्य तक आसानी से जाने लगे। एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि सभी बसों को चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया था, रविवार से सभी बस निर्धारित समय से संचालित होगा।