फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   problem after immersion

Siddharthnagar News: पोखरों में भरे अवशेषों की परवाह और न दुर्गंध की

Fri, 27 Oct 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 27 Oct 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
problem after immersion
फोटो--
विज्ञापन

आस्था का विसर्जन : प्रतिमाओं में लगी लकड़ी ले जाने के लिए दूसरे दिन लगी रही भीड़, लोगों में सामान समेटने की मची होड़
अमर उजाला लाइव

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जमुआर घाट पर प्रतिमा विसर्जन के बाद प्राकृतिक नाला मलबे से पट गया। नगर पालिका परिषद ने सफाई की सुध नहीं ली। विसर्जन के दो दिन बाद बृहस्पतिवार को न तो पोखरों और आसपास की सफाई नहीं की गई। अब पोखरे के पानी से दुर्गंध भी आने लगी है। वहीं, प्रतिमाओं के अवशेष बटोरने की होड़ बृहस्पतिवार को भी दिखी। लोग पूजन सामग्री, प्रतिमाओं के अवशेषों के साथ आस्था को पैरों तले रौंदते रहे।
जमुआर पुल के नीचे प्रतिमाएं पानी में पड़ी हुई हैं। नगर पालिका परिषद ने जेसीबी या श्रमिकों को लगाकर सफाई नहीं कराई। प्रतिमाओं का बांस का ढांचा, लकड़ी सहित अन्य सामान पोखरों में पड़ा है। शुक्रवार को भी दोपहर में पोखरी से सामान निकालने की होड़ रही। ऐसी ही स्थिति बांसी के घाटों व शोहरतगढ़ के ढोई नदी में भी है।
विज्ञापन

शहर में नौ दिनों की पूजा के बाद दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार से शुरू हुआ। विसर्जन के लिए पूरी तैयारी की गई, लेकिन अधिकारियों ने न तो आस्था का ध्यान रखा और न ही संरक्षण की जिम्मेदारी निभाई है। जिले के डुमरियागंज सहित कुछ क्षेत्रों में विसर्जन का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी विसर्जन होगा। तीन दिनों से हो रहे विसर्जन के बाद पोखरों की साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आस्था से दूर, सिर्फ अपने काम की मजबूरी
जमुआर घाट पर भी गंदगी नजर आ रही है। पानी में जगह-जगह पूजन सामग्री और तस्वीरें फेंकी पड़ी थीं। घाटों और पोखरों के पास गंदगी देखकर लोगों ने नाराजगी भी जताई। कहा कि प्रशासन को सफाई का पूरा इंतजाम करना चाहिए। प्रतिमाओं के ढांचे में लगे बांस और पटरी को निकाल रहे लोगों ने बताया कि इसका इस्तेमाल कुछ बनाने या फिर जलाने में करेंगे। बर्डपुर के मूरत ने बताया कहा कि लकड़ियों के सहारे वे खेतों में बाड़ बनाएंगे ताकि उनकी फसल की सुरक्षा हो सके। सोना देवी ने बताया कि प्रतिमाओं के कपड़ों से परदा बनाएंगी।


दशहरा हो या कोई भी पर्व प्रतिमाओं के साथ एक सा सम्मान होना चाहिए। इन प्रतिमाओं को घर लाते समय देवी मां का भाव होता है तो इनका विसर्जन भी इसी भाव के साथ लोगों को करना चाहिए। पूजा-पाठ लोक कल्याण के लिए होता है। लेकिन, इसे मस्ती तक सीमित करना चिंताजनक है। समझदारी के साथ सभी मां की आशा को महत्व और पूरे भाव में विसर्जन भी करें।

-नरसिंह त्रिपाठी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य



सभी त्योहार हमारी आस्था व परंपरा से जुड़े हैं। अगर इसके निर्वहन में लापरवाही बरती जा रही है तो उसे ठीक करने की जिम्मेदारी भी हमारी ही है। हम जिस आस्था से पूजा-पाठ करते हैं, उसी आस्था से देवी प्रतिमाओं का विसर्जन भी करना चाहिए। ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए, जिससे आस्था को ठेस पहुंचे।
-चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed