{"_id":"626302fecc375510931aa872","slug":"prized-accused-arrested-siddharthnagar-news-gkp434308837","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
परसा। ढेबरुआ पुलिस ने 12 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने में सफल हुई है। बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र स्थित गांव औरहवा निवासी अभियुक्त शाकिर की तलाश पुलिस पिछले दो माह से कर रही थी। बाइक और मोबाइल फोन चोरी के मामले में वह वांछित था और पुलिस ने उसके ऊपर इनाम भी घोषित कर रखा था।
इनामी बदमाश शाकिर ने गत 25 फरवरी को ढेबरुआ थानाक्षेत्र के चरगहवां नाले के पुल के पास एक व्यक्ति से बाइक और मोबाइल फोन छीन लिया गया था। घटना के आरोपी शाकिर की तलाश में पुलिस जुटी थी और उसके ऊपर 12 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। उसे पकड़ने के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने ढेबरुआ थानाक्षेत्र के मड़नी के पास नहर की पुलिया के पास छापा मारा।
थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लूटकांड के आरोपी शाकिर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की और उसके पास से एक अदद चाकू, मोबाइल व 460 रुपये बरामद किया। पुलिस टीम की पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह गैंग बनाकर रात्रि में सुनसान जगह पर लूट की घटना को अंजाम देता था। लूटे का सामान और अन्य वस्तुएं नेपाल में बेचकर प्राप्त धन को आपस में बांट लेते थे। पुलिस टीम में एसआई रामगती, सुभाष प्रजापति, आनंद यादव, सत्येंद्र कुमार यादव आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।