{"_id":"60c789328ebc3e33055a3766","slug":"private-hospital-sealed-case-against-the-operator-siddharthnagar-news-gkp3980954127","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल सीज, संचालक के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल सीज, संचालक के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी अस्पताल सील, संचालक के खिलाफ केस
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की अगुवाई में छापा
जांच के दौरान टीम को शिकायत सही मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। अवैध रूप से निजी अस्पताल के संचालन की शिकायत पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जग प्रवेश की अगुवाई में अभियान चलाया गया। शहर के एक निजी चिकित्सालय के पास कोई वैध कागजात नहीं मिला। इसके बाद भी प्रसव कराने, अल्ट्रासाउंड होने का मामला सामने आया। लिहाजा अस्पताल को सील करते हुए संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अन्य अवैध अस्पतालों के संचालकों में हड़कंप मच गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जग प्रवेश, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शेषनाथ, सीएचसी मिठवल के अधीक्षक डॉ. बीके शुक्ला, डॉ. तनवीर अहमद और कोतवाल शैलेश सिंह ने सोमवार को प्रतापनगर वार्ड में स्थित आइकॉन हॉस्पिटल पर छापा मारा। सूचना पाते ही जिम्मेदार चिकित्सक व कर्मी भाग गए। कुछ दिन पूर्व इस अस्पताल में सामान्य प्रसव के बाद एक महिला से नाजायज धन उगाही का मामला प्रकाश में आया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यहां अवैध तरीके से महिलाओं का प्रसव कराया जाता है। साथ ही मरीजों से काफी धन वसूला जाता है। जांच के दौरान शिकायतें सही मिली। यहां अवैध तरीके से अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन भी किया जाता है। जिसकी कोई अनुमति प्रशासन से नहीं ली गई है। जांच के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है, जबकि संचालक के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।