फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Principal suspended, halted teacher's salary

प्रधानाध्यापक निलंबित, शिक्षक का वेतन रोका

Tue, 31 Oct 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 31 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Principal suspended, halted teacher's salary
teacher
सिद्धार्थनगर। बीएसए ने मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर आधा दर्जन शिक्षकों का वेतन रोकते हुए एक शिक्षक को निलंबित कर दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह मंगलवार को शोहरतगढ़ विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय टड़िया में  प्रधानाध्यापक हरेंद्र कुमार मिश्र को बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित पाया। विद्यालय पर एमडीएम नहीं बना था।
विज्ञापन

इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यहां कार्यरत सहायक अध्यापक कमलेश प्रसाद द्विवेदी की लगातार अनुपस्थिति पर वेतन रोक दिया गया। इसके अलावा नामांकन के सापेक्ष बच्चोँ की कम उपस्थिति पर प्राथमिक विद्यालय पड़रिया में प्रधानाध्यापक रितेश बहादुर सिंह व पिपरी में सत्येंद्र प्रताप का वेतन अवरुद्ध किया गया। पिपरी बाजार में शिक्षा मित्र रमेश कुमार को बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर मानदेय बाधित किया गया है।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय पडरिया के निरीक्षण में सब कुछ ठीक मिला। विकास क्षेत्र जोगिया के प्राथमिक विद्यालय जोगीबारी के निरीक्षण में बीएसए को नामांकन के सापेक्ष कम बच्चे उपस्थित मिले। इस पर विद्यालय के प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जूडीकुइयां अपराहन 2 बजे बंद पाया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय लखनपारा प्रथम में अनुपस्थित पाए जाने पर सहायक अध्यापक दुर्गेश्वरी मिश्रा का वेतन अवरुद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed