{"_id":"650202dc0bd3f94c1706ea44","slug":"principal-submitted-memorandum-against-bsa-badaun-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-4622-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्राशिसं ने बीएसए बदायूं के खिलाफ सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्राशिसं ने बीएसए बदायूं के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में बदायूं के बेसिक शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पर प्रदर्शन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में बदायूं के बेसिक शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
संगठन के जिलाध्यक्ष राधे रमण त्रिपाठी ने कहा कि बदायूं की बीएसए ने शिक्षक दिवस को द्वेषपूर्ण भावना से वहां के जिलाध्यक्ष को निलंबित कर दिया। इससे पूरे प्रदेश के शिक्षक उद्वेलित हैं। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है, कि यदि एक सप्ताह में जिलाध्यक्ष बदायूं के निलंबन को समाप्त करके बीएसए बदायूं के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो 20 सितंबर को प्रदेश भर से शिक्षक बदायूं में जुटकर आंदोलन करेंगे।
इस दौरान लालजी यादव, इंद्रसेन सिंह, सुधाकर मिश्रा, अरुण सिंह, सत्येंद्र मिश्रा, हरिशंकर सिंह, राम प्रताप शर्मा, करुणेश मौर्य, सुधेन्दुधर, राकेश सिंह, रामशंकर पांडेय और सुशील सिंह आदि मौजूद थे।