फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   principal and teacher suspend in siddharth nagar

सिद्धार्थनगर: प्रधानाध्यापक को पीटने वाली शिक्षामित्र का मानदेय रोका, सेवा समाप्ति का नोटिस

Sat, 07 Aug 2021 02:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Aug 2021 02:34 PM IST
सार

 खुनियांव ब्लॉक में पिटाई का वीडियो वायरल होने का मामला, खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर बीएसए ने की कार्रवाई।

विज्ञापन
principal and teacher suspend in siddharth nagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

 पिटाई का वीडियो वायरल होने के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक को मारने वाली महिला शिक्षामित्र का मानदेय रोककर सेवा समाप्ति का नोटिस थमा दिया गया है। मामले से जुड़े खुनियांव ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अगरदीडीह के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज यादव और सहायक अध्यापक तेजपाल सिंह को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक पर विभाग की छवि धूमिल करने और सहायक अध्यापक पर मारपीट करने, विभाग की छवि बिगाड़ने और अनुशासनहीनता के आरोप हैं। बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए राजेंद्र सिंह ने उक्त कार्रवाई की है। मामले की विभागीय जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अगरदीडीह के प्राथमिक विद्यालय में महिला शिक्षामित्र ने प्रभारी प्रधानाध्यापक की चप्पल से पिटाई की थी। इसका वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हो गया। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) खुनियांव ने मामले का स्वत: संज्ञान लेकर जांच की और रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को भेज दी। बीईओ की जांच रिपोर्ट के अनुसार, सहायक अध्यापक तेजपाल सिंह ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल किया था। इसके अलावा प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट, सहकर्मियों एवं उच्चधिकारियों से अभद्र व्यवहार करना और उपस्थित पंजिका पर फर्जी हस्ताक्षर करने का भी आरोप है। वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापक पर महिला शिक्षामित्र ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षामित्र का मानदेय रोकने के साथ ही साथ ही बीईओ के माध्यम से उन्हें स्पष्टीकरण देने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए राजेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानाध्यापक की पिटाई के मामले में शिक्षामित्र ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। प्रधानाध्यापक और शिक्षक को निलंबित किया गया है, जबकि शिक्षामित्र को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया है। विभागीय जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। जांच में जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।


जांच समिति में ये शामिल
पिटाई मामले की विभागीय जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। उसमें अनिल मिश्र खंड शिक्षा अधिकारी बर्डपुर, धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी खंड शिक्षा अधिकारी मिठवाल, विजय आनंद खंड शिक्षा अधिकारी जोगिया को शामिल किया गया है। इनकी जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed