फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Prime Minister will address the gathering in a four-tier security cordon

सिद्धार्थनगर में पीएम मोदी: चार स्तरीय सुरक्षा घेरे में सभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री, एडीजी ने संभाली सुरक्षा की कमान

Mon, 25 Oct 2021 09:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 25 Oct 2021 09:21 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले ही पुलिस और आरएफ के जवान अलर्ट दिखे। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त दिखी, जिसका सीएम ने जायजा लिया। आरएफ के जवान साड़ी तिराहा से अशोक मार्ग तक तैनात रहे। वे इर्द-गिर्द देखकर सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल करते रहे।

विज्ञापन
Prime Minister will address the gathering in a four-tier security cordon
पीएम मोदी का राष्ट्र को संबोधन - फोटो : Twitter@bjp4india

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार स्तरीय सुरक्षा घेरा में सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल को 70 ब्लॉक में बांटा गया है। एडीजी जोन गोरखपुर ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है। उन्होंने कौन किस प्वाइंट पर रहेगा, उसके बारे में दिशा-निर्देश देने के साथ ही हर उस स्थान को जाकर देखा, जहां से आम जनता आएगी। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा में एनएसजी, एसपीजी जैसी सुरक्षा एजेंसियों की नजर रहेगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करने के साथ ही बीएसए ग्राउंड स्थित स्थल से सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के जिले में आगमन को देखते हुए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो, उसके लिए कार्यक्रम स्थल को 70 ब्लॉक में बांट दिया गया है। इसके नोडल एक एसआई को बनाया गया है।
विज्ञापन


एसआई के अलावा हर ब्लॉक पर कांस्टेबल तैनात रहेंगे, जो सुरक्षा व्यवस्था को देखेंगे। वहीं 10 ब्लॉक पर एक सीओ तैनात किए गए हैं, जो मॉनिटरिंग करते रहेंगे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। कार्यक्रम स्थल के अलावा प्रवेश द्वार पर सुरक्षा के लिए कड़ा इंतजाम रहेगा। मेटल डिटेक्टर मशीन से होकर हर व्यक्ति प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस विभाग के अनुसार, पीएम की सुरक्षा में चार स्तरीय घेरा रहेगा। एनएसजी, एसपीजी, अर्धसैनिक बल और फिर पुलिस फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में रहेगी। एसपीजी कई दिनों से सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रही है। रविवार को भी टीम पूरे दिन मंच और कार्यक्रम स्थल का भ्रमण करके सुरक्षा का जायजा लेती रही। कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड को अपने अंडर में ले लिया है। कार्यक्रम के दौरान बिना सघन चेकिंग के कोई प्रवेश नहीं कर पाएगा।

आरएफ के जवानों ने संभाली बाहरी सुरक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले ही पुलिस और आरएफ के जवान अलर्ट दिखे। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त दिखी, जिसका सीएम ने जायजा लिया। आरएफ के जवान साड़ी तिराहा से अशोक मार्ग तक तैनात रहे। वे इर्द-गिर्द देखकर सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल करते रहे।


पूरे दिन होता रहा सर्च
सुरक्षा टीम पूरे दिन कार्यक्रम स्थल का सर्च करती दिखी। सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न होने पाए, उसे ध्यान में रहते हुए कार्यक्रम स्थल के हर कोने का सर्च किया गया। जिम्मेदारों ने जांच करके सुरक्षा की परख की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed