फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Prices of green vegetables fall, relief for kitchen... farmers are worried

Siddharthnagar News: हरी सब्जियों के गिरे दाम, रसोई को राहत... चिंता में किसान

Thu, 11 Sep 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Prices of green vegetables fall, relief for kitchen... farmers are worried
शाहपुर। महंगाई की आग में झुलस रहे आम आदमी को हरी सब्जियों ने थोड़ी राहत दी है। एक सप्ताह पहले 60 से 80 रुपये प्रति किलो बिकने वाली नेनुआ, भिंडी, तोरई, लौकी अब 10 से 15 रुपये किलो बिक रही है। इसका असर ये है कि किसानों को लागत तो छोड़िये, मंडी तक पहुंचाने का किराया भी नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन

नवीन मंडी स्थल सहियापुर में रविवार को नेनुआ, भिंडी, तोरई, कद्दू, लौकी 10 से 15 रुपये प्रति किलो बिक रहे थे। वहीं, परवल 38 से 40 रुपये और टमाटर 22 से 25 रुपये प्रति किलो था।
विज्ञापन

किसानों का कहना कि दाम में गिरावट से नुकसान हो रहा है। किसान रामकेश चौधरी ने कहा कि हमारी फसल जब तैयार नहीं थी तो मंडी में भाव अच्छा था। अब सब्जियों की फसल तैयार हुई तो उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। कभी-कभी किराया निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सुदामा ने कहा सब्जियों के लिए मौसम अच्छा है। जिससे क्षेत्र के किसानों की सब्जी की फसल की आवक अधिक है। मंडी में खरीदार नहीं मिल रहे हैं। औने-पौने दामों में हमें बेचना पड़ रहा है।
आढ़ती विनोद कुमार यादव ने कहा अगस्त माह में मंडी में लोकल किसानों की हरी सब्जियों का आवक कम था। जिसमें मंडी में सब्जियां महंगी बिक रही थी, लेकिन अब लोकल किसानों की सब्जियां तैयार हो गई हैं। मंडी में हरी सब्जियों के आवक बढ़ने से दाम में काफी गिरावट आई है।

अगस्त माह के आखिरी सप्ताह में टमाटर 1000 से 1050 रुपये प्रति क्रेट बिक रहा था, लेकिन अब 500 से 550 रुपये प्रति क्रेट बिक रहा है। एक क्रेट में करीब 22 किलो टमाटर आता है। एक किलो टमाटर 22 से 25 रुपये फुटकर दुकानदारों की खरीद पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed