फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Preparations incomplete, voters will face difficulties at booths

Siddharthnagar News: तैयारियां अधूरी, बूथों पर दुश्वारियां झेलेंगे मतदाता

Wed, 27 Mar 2024 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Preparations incomplete, voters will face difficulties at booths
: लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए विद्यालयों पर बने बूथों का हाल
विज्ञापन

: मतदान केंद्रों पर नहीं है शुद्ध पानी, शौचालय समेत अन्य इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भीषण गर्मी में होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान कई बूथों पर 25 मई को मतदान के लिए कतार में लगे लोगों को शुद्ध पानी के तरसना होगा। चुनाव में मतदान के लिए परिषदीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को बूथ बनाए गए हैं। इनमें कई विद्यालयों पर शुद्ध पेयजल व शौचालय समेत अन्य सुविधाओं का अभाव है।
बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र में मतदान के लिए बनाए गए बूथ संख्या 34, 35, 36 व 37 पर मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं। कंपोजिट विद्यालय सिकौथा में दो मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां दिव्यांगों के लिए रैंप जर्जर होकर टूट गया है। शौचालय भी जर्जर अवस्था में है। विद्यालय की रंगाई पुताई अभी तक नहीं करवाई गई है, यहां पर लगा सरकारी हैंड पंप खराब पड़ा है और बिजली के लिए खंभे तो लगे है, लेकिन तार के अभाव में विद्यालय में बिजली आपूर्ति नहीं है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रभारी इंचार्ज अभय श्रीवास्तव ने बताया कि पानी के लिए विद्यालय से तीन सौ मीटर दूर जाना पड़ता है। कहा कि रंगाई-पुताई व वायरिंग के लिए पैसा आ गया है। जल्द ही काम करवा दिया जाएगा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रोहनीभारी में बूथ संख्या-37 मतदान के लिए बनाया गया है, जिसमें तीन गावों के लोग मतदान करेगे। विद्यालय में बाउंड्रीवॉल नहीं है और दिव्यांगों के लिए जो रैंप बनाया गया है वह जर्जर है। पेयजल व शौचालय की व्यवस्था सही नहीं है। मतदान वाले कमरे में न बिजली आपूर्ति है और न कमरे का जंगला सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय इंचार्ज आशीष भारती ने बताया कि बाउंड्रीवॉल के लिए बिस्कोहर नगर के ईओ को मांगपत्र दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय बस्ती बरगदवा में बिजली सप्लाई व पानी की व्यवस्था सही है, लेकिन विद्यालय की रंगाई-पुताई व लिखाई अभी नहीं हुई, दिव्यांगों के लिए रैंप तो बना हुआ, लेकिन रैंप तक जाने वाले मार्ग पर ईंट का खड़ंजा लगा होने के कारण दिव्यांगों को बूथ के अंदर जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
एसडीएम इटवा राहुल सिंह ने कहा कि शीघ्र ही बूथों का औचक निरीक्षण कर कमियों को समय रहते दूर करा दिया जाएगा।
शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र में 410 बूथ बनाए गए है। शोहरतगढ़ ब्लॉक के परिषदीय विद्यालय डोहरिया बुजुर्ग में शौचालय निर्माणाधीन हैं। भवन का रंगाई पुताई नहीं हुई है, परिसर में गंदगी पसरा रहता है। परिषदीय विद्यालय करहिया में शौचालय में गंदगी और पानी भरे हैं। विद्यालय में रैंप नहीं है। परिषदीय विद्यालय चेतरा में रैंप क्षतिग्रस्त है, बिजली की व्यवस्था भी नहीं है। परिषदीय विद्यालय खुनुवा में पेयजल व्यवस्था नहीं है।

एसडीएम कर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जिस मतदान स्थल पर व्यवस्था में कमी है। उन्हें सही करवाने का निर्देश दिया गया। बूथ स्थल की जांच की जा रही है। चुनाव तक सभी बूथों की व्यवस्था ठीक कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed