फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Preparation to start MBBS studies in Medical College intensified

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी तेज

Sun, 10 Oct 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Preparation to start MBBS studies in Medical College intensified
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी तेज
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मेडिकल कॉलेज में वर्तमान सत्र से ही एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। मेडिकल कॉलेज के संसाधनों व फैकल्टी तथा स्टाफ के मानकों की जांच के लिए नेशनल मेडिकल कॉलेज की टीम दूसरी बार आने वाली है।
सब कुछ ठीक दिखाने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। संभावना है कि आगामी तीन दिनों के भीतर एनएमसी की टीम आ सकती है। इस टीम के हरी झंडी देने के बाद मेडिकल शिक्षा में प्रवेश का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन

नेशनल मेडिकल कमीशन की टीम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर चुकी है। टीम ने मेडिकल कॉलेज को रिपोर्ट भेजकर सुधार करने के निर्देश दिए थे। मेडिकल कॉलेज के अनुसार, जिन बिंदुओं पर कार्य करना था, वे पूरे हो गए हैं। इस बार टीम निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद प्रवेश को हरी झंडी मिलने की संभावना है। नीट यूजी की प्रवेश परीक्षा हो चुकी है। डॉक्टरों के अनुसार एनएमसी की ओर से मेडिकल कॉलेज को हरी झंडी मिल गई तो इसी सत्र में प्रवेश होने में कोई बाधा नहीं होगी। प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने एनएमसी टीम के दौरे को लेकर सभी विभागों के डॉक्टरों व कर्मचारियों को निर्देश जारी किया है।
प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने कहा कि नेशनल मेडिकल कमीशन की टीम के निर्देश के अनुसार, मानक के मुताबिक कार्य पूरे किए गए हैं। जल्द ही एनएमसी की टीम आने वाली है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिलेगी, उसके बाद प्रवेश के लिए सीट प्राप्त होंगी।

‘उद्घाटन करने आएंगे पीएम मोदी’
सांसद जगदंबिका पाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र शुरू करने और उद्घाटन के संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। मुख्यमंत्री के अनुसार, एमएमसी की टीम के हरी झंडी मिलने के बाद माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से ही मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन होगा। डुमरियागंज में विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि इसी सत्र में मेडिकल कॉलेज में प्रवेश शुरू होगा, जबकि जिले में आए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करने पीएम मोदी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed