फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   preparation of polling

Siddharthnagar News: पोलिंग पार्टी की गाड़ी रुकते ही पहुंचेंगे मजिस्ट्रेट

Tue, 21 May 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 21 May 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
preparation of polling
लोकसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों को ले जाने वाले वाहन रहेंगे जीपीएस से लैस
विज्ञापन


जीपीएस के जरिए ट्रक होती रहेंगी गाड़ियां रहेगी मूवमेंट पर प्रशासन की नजर

ईवीएम ले जाने से लेकर लौटे तक देखा जाएगा मूमेंट

अगर अकारण रुकी मिली गाड़ी तो मिनट टू मिनट तैयार होगी रिपोर्ट

गाड़ी खराब होने की स्थिति में एसडीएम को करना होगा रिपोर्ट, तत्काल जाएगी दूसरी गाड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव को सकुशल और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन हर स्तर पर सुरक्षा का प्रबंध कर रहा है। जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर कोई सवाल न उठा सके। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को लेकर मतदान केंद्र पर जाने वाले वाहनों पर प्रशासन की नजर रहेगी। हर वाहन को वाहन में लगे जीपीएस से ट्रेस किया जाएगा। अगर कहीं अधिक समय तक गाड़ी रुकी मिली तो मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचेंगे। गाड़ी क्यों रुकी इसके बारे में जानकारी लेंगे। रिपोर्ट भी तैयार किया जाएगा। रवाना होने से लेकर ईवीएम जमा करने तक वाहनों पर कई स्तर से नजर रखी जाएगी।

जिले में 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास करने के साथ ही चुनाव निष्पक्ष और विवाद रहित संपन्न कराने के लिए कार्य कर रही है। जहां सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। वहीं, बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को लेकर जाने वाले वाहनों पर पैनी नजर रखने के लिए जीपीएस से ट्रैक किया जाएगा। सभी वाहनों पर ईवीएम के साथ सुरक्षाकर्मी रहेंगे। इसके बाद भी वाहनों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

रवाना होने के बाद मिनट टू मिनट निगरानी की जाएगी। मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद वाहन कब निकला और अधिक समय तक रूका तो क्यों रूका इसकी जानकारी ली जाएगी। वहीं, वाहन खराब होने के स्थिति में मौके पर मजिस्ट्रैट और एसडीएम को जानकारी दी जाएगी। इसके बाद दूसरा वाहन पहुंच जाएगा। यह इसलिए किया जाएगा, ताकि कोई आरोप प्रत्यारोप न लगा सके। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके। इस संबंध में जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा कि वाहन जीपीएस सिस्टम से लैश होगा। जिससे नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

इतने वाहनों की लगी ड्यूटी

पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए 487 गाड़ियां उपयोग में ली जाएंगी। इसमें 52 गाड़ियां रिर्जव में रखी जाएंगी।अगर कहीं कोई वाहन खराब होता है तो यह मौके पर जाएंगे। वहीं, सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए 367 गाड़ियां लगी है। जबकि पुलिस सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए 132 गाडियां लगी है। इन गाड़ियों को 21 मई यानी मंगलवार बीएसए ग्राउंड में बुलाया गया है। 22 मई को सभी वाहन लॉगबुक आकर ले लें। जो वाहन 22 तक लॉगबुक नहीं लेंगे, केस दर्ज कराया जाएगा। एआरटीओ सुरेश कुमार ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में नहीं आने वाली गाडिय़ों के मालिक पर केस दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed