{"_id":"6335e24268a80c448a4e1aa7","slug":"preparation-begins-for-amargarh-mahotsav-siddharthnagar-news-gkp452263818","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरगढ़ महोत्सव की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरगढ़ महोत्सव की तैयारियां शुरू
विज्ञापन
डुमरियागंज स्थित अमरगढ़ शहीद स्थल का निरीक्षण करते पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अमरगढ़ महोत्सव की तैयारियां शुरू
डुमरियागंज। अमरगढ़ के शहीदों की याद में आयोजित होने वाले महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्थल का निरीक्षण कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।
पूर्व विधायक ने कहा कि डुमरियागंज की धरती ऐतिहासिक है। यहां वीर सपूतों के बलिदान को याद करने के लिए इस बार 26 नवंबर को भव्य मेला व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस बार भी शहीद स्थल पर भव्य मेला लगेगा। प्रदेश सरकार की तरफ से भी सहयोग की अपील की गई है। उन्होंने उपस्थित स्थानीय अधिकारियों को रूपरेखा तैयार करने व पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रचार-प्रसार करने की अपील की।
इस दौरान एसडीएम कुणाल सिंह, सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार अरुण कुमार वर्मा, बीडीओ अमित सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, राजीव अग्रहरि, सुगंध अग्रहरि, अशोक अग्रहरि मौजूद थे।