{"_id":"6a63acd45fea9b5447086478","slug":"preferences-of-shiva-devotees-have-shifted-demand-rises-for-led-and-theme-based-kanwars-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-161742-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शिवभक्तों की पसंद बदली, एलईडी और थीम आधारित कांवड़ की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शिवभक्तों की पसंद बदली, एलईडी और थीम आधारित कांवड़ की मांग
Fri, 24 Jul 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सावन माह और कांवड़ यात्रा शुरू होते ही जिले के बाजारों में कांवड़ खरीदने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है। इस बार पारंपरिक बांस की कांवड़ के साथ एलईडी लाइट और धार्मिक थीम पर आधारित आधुनिक कांवड़ युवाओं की पहली पसंद बन गई हैं।
हल्के वजन, आकर्षक डिजाइन और रंग-बिरंगी रोशनी वाली कांवड़ों की मांग पिछले साल की तुलना में अधिक देखी जा रही है। इसे देखते हुए शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानदारों ने नए डिजाइन का स्टॉक बढ़ा दिया है।
नौगढ़, बांसी, डुमरियागंज, शोहरतगढ़ और इटवा के बाजारों में कांवड़, भगवा वस्त्र और पूजा सामग्री की दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार शिव परिवार, बारह ज्योतिर्लिंग, केदारनाथ, महाकाल, राम मंदिर और तिरंगा थीम वाली कांवड़ों की मांग सबसे अधिक है। इसके अलावा एलईडी लाइट से सजी कांवड़ और बैटरी से चलने वाले सजावटी मॉडल भी युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
बाजार में कांवड़ के साथ बैटरी चालित एलईडी स्ट्रिप, ब्लूटूथ स्पीकर, रंगीन झालर, कृत्रिम फूल, घंटियां, त्रिशूल, डमरू और भगवान शिव के स्टिकर की बिक्री भी बढ़ गई है। कांवड़िए अपनी पसंद के अनुसार कांवड़ को सजाने के लिए अलग-अलग सजावटी सामग्री खरीद रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि पहले जहां सामान्य कांवड़ की अधिक मांग रहती थी, वहीं अब युवा आकर्षक और अलग दिखने वाली कांवड़ को प्राथमिकता दे रहे हैं।
नौगढ़ बाजार के दुकानदार राजेश गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष हल्की फाइबर और प्लास्टिक फ्रेम वाली कांवड़ों की मांग अधिक है। एलईडी से सजी कांवड़ शाम और रात के समय ज्यादा आकर्षक दिखाई देती है, इसलिए युवा इन्हें पसंद कर रहे हैं।
वहीं बांसी बाजार के दुकानदार संजय जायसवाल ने बताया कि ग्राहकों की पसंद को देखते हुए इस बार पहले से अधिक डिजाइन मंगाए गए हैं।