फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   prashnottary competition

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आदित्य प्रथम

Thu, 19 Nov 2020 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
prashnottary competition
चाइल्डलाइन दोस्ती सप्ताह के तहत प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में सफल प्रतिभागी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आदित्य प्रथम
विज्ञापन

निरंकार को दूसरा और वंदना को तीसरा स्थान मिला
चाइल्डलाइन की ओर से दोस्ती सप्ताह के तहत कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह के तहत सावित्री देवी पब्लिक स्कूल शोहरतगढ़ में बच्चों के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुुआ। इसमें 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया। परिणाम में आदित्यनाथ द्विवेदी प्रथम, निरंकार दुबे द्वितीय स्थान, वंदना वरुण को तृतीय स्थान हासिल किया।

दोस्ती सप्ताह के अंतर्गत बृहस्पतिवार को चाइल्डलाइन के जिला समन्वयक सुनील उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने शोहरतगढ़ ब्लॉक के गौहनिया चौराहा स्थित सावित्री देवी पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन चाइल्डलाइन की टीम की ओर से किया गया। मूल्यांकन के उपरांत आदित्य द्विवेदी को प्रथम, निरंकार दुबे को दूसरा एवं वंदना वरुण को तीसरा स्थान मिला। सभी को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में गणेश पांडेय, उमेश यादव का विशेष सहयोग रहा। जिला समन्वयक ने बताया कि चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह हर साल नवंबर माह में मनाया जाता है। इसका मकसद बच्चों के प्रति हो रही हिंसा, बाल श्रम, बाल तस्करी, बाल यौन शोषण आदि को रोकना है। दोस्ती सप्ताह कार्यक्रम में जागरूकता रैली, प्रश्नोत्तरी, कला, खेलकूद, हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य शंभू नाथ दुबे, अध्यापक बालकेश गुप्ता, तुल्सिकृत दुबे, कृष्ण गोपाल पाठक, उमेश प्रताप सिंह की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed