फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Prakash Parv celebrated with great pomp

सिक्ख समाज ने धूमधाम से मनाया 551वां प्रकाश उत्सव

Mon, 30 Nov 2020 09:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Prakash Parv celebrated with great pomp
नगर स्थित गुरुद्वारा पर प्रकाश उत्सव कार्यक्रम में शामिल सिक्ख समाज। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
धूमधाम से मनाया गया प्रकाश पर्व
विज्ञापन

नगर स्थित गुरुद्वारा में भजन कीर्तन का आयोजन, कोरोना से उबरने की प्रार्थना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नौगढ़ की ओर से जिला मुख्यालय पर सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया।

नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा परिसर में सुबह से ही कीर्तन-भजन के साथ कोरोना से पूरे विश्व को उबारने की प्रार्थना की गई। दिनभर गुरु का लंगर छकने का दौर चलता रहा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संरक्षक सरदार चड़त सिंह ने कहा कि प्रकाश पर्व गुरु नानक जी के जन्म की खुशी में मनाया जाता हैं। सिक्खों के प्रथम गुरु नानक देव जी का जन्म 15 अप्रैल 1469 को राय भोई की तलवंडी (राय भोई दी तलवंडी) नाम की जगह पर हुआ था, जो अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित ननकाना साहिब में है। इस जगह का नाम ही गुरु नानक देव जी के नाम पर पड़ा। अध्यक्ष तजिंदर सिंह ड्यूक ने कहा कि गुरु नानक जी ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा में लगा दिया। उन्होंने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अफगानिस्तान, ईरान और अरब देशों में भी जाकर उपदेश दिए। गुरु नानक जी सिख समुदाय के संस्थापक और पहले गुरु थे। इन्होंने ही सिख समाज की नींव रखी। इनके अनुयायी इन्हें नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह कहकर पुकारते हैं। इस दौरान दलबीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, चंदन सिंह, हर्ष, गुरचरण सिंह, जसमीत कौर, सतनाम कौर, लवप्रीत कौर, सुनीता समेत तमाम श्रद्धालुओं ने सुबह से ही गुरुद्वारे परिसर में पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed