{"_id":"678a9dfbfe267ad83e0cc23e","slug":"pradhans-authority-banned-in-embezzlement-three-member-committee-will-handle-the-system-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-130891-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गबन में प्रधान के अधिकार पर रोक, तीन सदस्यीय कमेटी संभालेगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गबन में प्रधान के अधिकार पर रोक, तीन सदस्यीय कमेटी संभालेगी व्यवस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। खेसरहा ब्लॉक के ग्राम पंचायत विशुनपुर मुस्तहकम में सड़क, नाली आदि निर्माण कार्य की जांच में 20,41,552 रुपये के गबन की पुष्टि हुई है।
डीएम डॉ. राजागणपति आर. ने ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार पर रोक लगाते हुए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी ग्राम प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों का संचालन करेगी।
ग्रामीण रामकरन पासवान आदि ने डीएम को शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत विशुनपुर मुस्तहकम में हुए निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की थी।
इसके क्रम में डीएम ने 31 अगस्त 2024 को डीडीओ जीपी कुशवाहा को जांच अधिकारी नामित किया। जिला विकास अधिकारी ने 20 नवंबर 2024 को सौंपी रिपोर्ट में 20,41,552 रुपये की अनियमितता व गबन की पुष्टि की। जांच अधिकारी के अनुसार पिच रोड से रामकरन के घर तक इंटरलाॅकिंग कार्य 147 मीटर लंबाई एवं तीन मीटर चौड़ाई में प्रस्तावित था, परंतु मौके पर मात्र 100 मीटर लंबाई एवं 2.35 मीटर औसत चौड़ाई में कुल 235 वर्ग मीटर इंटरलॉकिंग कार्य पाया गया। इस पर 5,53,348.00 रुपये व्यय किए गए हैं।
विज्ञापन
परियोजना की पत्रावली में केवल प्राक्कलन उपलब्ध है। शेष अभिलेख उपलब्ध होने के कारण इस कार्य में वित्तीय अनियमितता परिलक्षित है। ग्राम प्रधान ने दिए जवाब में प्राक्कलन, एमबी व्यय बाउचर आदि कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया है।
डीएम ने कहा कि इससे जांच अधिकारी की जांच आख्या में उल्लिखित तथ्यों की प्रथमदृष्टया पुष्टि होती है। इसी तरह ग्राम पंचायत में फिरोज के घर से देवघर बाबा के स्थान तक प्राक्कलन के अनुसार 70 मीटर लंबाई एवं तीन मीटर चौड़ाई अर्थात कुल 210 वर्ग मीटर में 2,49,909.00 रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग कार्य प्रस्तावित था, जिसके सापेक्ष 97 मीटर लंबाई एवं 2.1 मीटर औसत चौड़ाई में कुल 203.70 वर्ग मीटर इंटरलॉकिंग कार्य पाया गया। इस पर 7,02381.00 रुपये व्यय किए गए हैं।
परियोजना की पत्रावली में केवल प्राक्कलन उपलब्ध पाया गया। शेष अभिलेख उपलब्ध होने के कारण इस कार्य में वित्तीय अनियमितता परिलक्षित है। साथ ही शौचालय संचालन में लापरवाही, निर्माणाधीन आरआरसी सेंटर का निर्माण अत्यंत निम्न कोटि का कराना पाया गया। ग्राम पंचायत में सड़क, नाली निर्माण समेत 22 बिंदुओं की जांच में एक से आठ, 13, 15, 17, 18, 21.1, 21.2 तथा 23 प्रथमदृष्टया आरोप प्रमाणित पाए गए हैं।
जांच अधिकारी के अनुसार 20, 41, 552 रुपये की अनियमितता की गई है। इस पर डीएम ने उप्र पंचायतराज अधिनियम के तहत खेसरहा ब्लॉक के ग्राम प्रधान विशुनपुर मुस्तहकम लक्ष्मी देवी के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी।