{"_id":"67be05d1ea6e71070501c535","slug":"pradhan-should-cooperate-in-the-work-of-farmer-registry-sdm-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-133061-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में सहयोग करें प्रधान : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में सहयोग करें प्रधान : एसडीएम
विज्ञापन
डुमरियागंज में ग्राम प्रधानों की बैठक में सभी ग्राम प्रधानों से अधिक से अधिक रजिस्ट्री कराने के दिए निर्देश
डुमरियागंज। फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से मंगलवार को ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। इसमें एसडीएम डॉक्टर संजीव दीक्षित ने फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य में सभी ग्राम प्रधानों और ब्लॉक कर्मियों से सहयोग करने और शत प्रतिशत अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।
एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने कहा कि प्रत्येक ग्राम प्रधान अपने ग्रामों में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करवाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं, जिससे किसान भाई पीएम किसान सम्मान निधि और अन्य कृषक लाभकारी योजनाओं से वंचित न होने पाएं। उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। इस दौरान बीडीओ कुमार कार्तिकेय मिश्रा, एडीओ पंचायत अमित त्रिपाठी, अब्दुल गनी, सुहेल अहमद, हिसाबुललाह, केशभान चौधरी, जहीर फारूकी, आमिर मलिक, राकेश पांडेय, राकेश द्विवेदी मौजूद रहे।