फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   pradhan objection for area increase of nagar panchyat

खतरे में पड़ी प्रधानी तो नगर पंचायत विस्तार का किया विरोध

Sun, 07 Aug 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
pradhan objection for area increase of nagar panchyat
खतरे में पड़ी प्रधानी तो नगर पंचायत विस्तार का किया विरोध
विज्ञापन

- डुमरियागंज नगर पंचायत सीमा विस्तार में 20 गांवों को शामिल करने का मामला
- डीएम को पत्र भेज मनमाने तरीके से विस्तार करने व विकास ठप होने का दिया हवाला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज नगर पंचायत के सीमा विस्तार में शामिल हो रहे अधिकांश गांवों के प्रधानों ने डीएम को पत्र भेजकर आपत्ति की है।
डेढ़ वर्ष पूर्व पंचायत चुनाव में निर्वाचित हुए ग्राम प्रधानों ने बिना सहमति मनमाने तरीके से सीमा विस्तार किए जाने से विकास कार्य ठप होने का हवाला देते हुए विरोध जताया है। एडीएम उमाशंकर का कहना है कि आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही सीमा विस्तार प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
नगर विकास विभाग की तरफ से डुमरियागंज नगर पंचायत विस्तार की अधिसूचना 15 जुलाई 2022 को जारी की गई। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय से नगर पंचायत डुमरियागंज के सीमा विस्तार संबंधी अधिसूचना प्रकाशन कर 15 दिन के अंदर आपत्तियां मांगी गई है। सीमा विस्तार में भनवापुर ब्लॉक के 13, खुनियांव तीन और डुमरियागंज के चार गांव समेत 20 राजस्व गांवों की 19 हजार आबादी शामिल करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

अगर यह गांव नगर पंचायत में शामिल होते है तो अगले छह माह के अंदर होने वाले नगर निकाय चुनाव में यहां के 12 प्रधानों को पद से हटना पड़ेगा। पद पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए यहां के प्रधानों ने डीएम को संबोधित पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि बिना पूर्व सहमति के नगर पंचायत का सीमा विस्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान तेनूहार उर्फ कठोतिया मनोज गौड़ ने कहा कि गांव के गरीब कैसे भवन टैक्स और बिजली पानी का अधिक चार्ज दे पाएंगे। बेहतर होता गांव को नगर पंचायत विस्तार में ना शामिल किया जाता।
महनूवाखास के प्रधान नजीबुल्लाह खान का कहना है कि नगर पंचायत में शामिल होने से गांव का विकास कार्य रुक जाएगा। यहां के निम्न वर्ग के परिवारों का खर्चा बढ़ जाएगा, बिजली, पानी, हाउस टैक्स देने पड़ेंगे।
पूर्व विधायक ने सीएम को लिखा था पत्र
तत्कालीन भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने 14 दिसंबर 2020 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर डुमरियागंज नगर पंचायत के सीमा विस्तार की मांग की थी। उन्होंने इन क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का हवाला देते हुए इन ग्रामीण क्षेत्र को नगर पंचायत में शामिल करने को कहा था।

इन गांवों को शामिल करने का है प्रस्ताव
नगर पंचायत डुमरियागंज के सीमा विस्तार में सिरसिया, पचउथ लतीफपुर, रमवापुर उर्फ नेबुआ मुस्तहकम, रमवापुर उर्फ नेबुआ एहतमाली, महतिनिया बुजुर्ग, सेमुवाडीह, धनोहरा, अकोलिहा, महनुवा, गंगवार बुजुर्ग, गिरधरपुर, चौखड़ा, मन्नीजोत, धनोहरी, डेंगहाजोत कस्तुरी, बेनीनगर, एकधरवा, तेंदुहार उर्फ कठौतिया, कोइलचक रमवापुर व बंजरहवां राजस्व ग्राम शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed