{"_id":"64e10d1163840ca1140a9db4","slug":"power-supply-interrupted-due-to-falling-pole-with-wire-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-3223-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तार सहित पोल गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तार सहित पोल गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित
Sun, 20 Aug 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील क्षेत्र के खरचौला गांव के पोखरी में दो सप्ताह पूर्व बिजली का पोल तार सहित गिर जाने से गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। ऐसे में गांव के लोग बिजली के न रहने से उमस भारी गर्मी तो झेल ही रहे साथ ही समस्याओं से जूझ रहे है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अभियंताओं को जानकारी देने के बाद भी अभी तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई है।
खरचौला गांव के पश्चिम में देवनहिया गड्ढे के बीच में से हाईटेंशन तार कुल तीन झुके पोल के सहारे गया है। जिसमें से एक खंभा दो सप्ताह पूर्व पोखरी में ही गिर गया और गांव की सप्लाई बंद हो गई। मामले की सूचना ग्राम प्रधान कुसुम ने जेई, एक्सईएन एसडीएम, डीएम को रजिस्ट्री करके दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान ने बताया है कि एक पोल गिरने के बाद बिजली विभाग के लाइनमैन ने दो पोल से बिजली आपूर्ति शुरू कर दिया था लेकिन कुछ दिनों बाद दूसरा पोल भी पानी में गिर गया। संयोग से दोनों खंभे रात में गिरे। जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। लेकिन आधे गांव की बिजली दो सप्ताह से बंद है। ग्रामीणों ने अति शीघ्र खंभा लगाकर गांव की बिजली बहाल करने की मांग की है।