फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Power outages, villagers protest

Siddharthnagar News: बिजली ठप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 18 Jun 2025 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Power outages, villagers protest
इटवा क्षेत्र के कठेला बाजार में बिजली समस्या को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तुलसियापुर। इटवा पॉवर हाॅउस के पचमोहनी फीडर के कठेला बाजार में लगे 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर पांच दिनों से खराब है। लाइनमैन का कहना है कि ट्रांसफाॅर्मर जर्जर हो चुका है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि कठेला में 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगभग आठ माह पहले ही आ गया है। लेकिन कर्मचारी उससे आपूर्ति नहीं दे रहे हैं। भीषण गर्मी में बिजली न रहने से गुस्साए महिला व पुरुषों ने ट्रांसफाॅर्मर के पास जाकर नारेबाजी की और शोपीस बने 250 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर से आपूर्ति देने की मांग की। इटवा ब्लाॅक के कठेला बाजार के विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति इटवा पाॅवर हाॅउस के पचमोहनी फीडर से की जाती है। विद्युत आपूर्ति के लिए पहले से 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा है जो अधिक लोड होने के कारण आए दिन खराब हो जा रहा था, उपभोक्ताओं ने क्षमता वृद्धि के लिए क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा से मांग की और उनके प्रयास से 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगभग आठ माह पहले आ गया। उसको रखने के लिए फाउंडेशन भी बन गया, लेकिन पता नहीं क्यों पीवीवीएनएल के कर्मचारी उससे आपूर्ति नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

अब 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर जर्जर हो गया है और आए दिन उससे फाल्ट होने से भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिनों से कठेला में उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे नाराज होकर प्रधान कठेला अनिल वर्मा के नेतृत्व में राहुल सोनी, बबलू, जमाल, विशाल, निर्मला, शैलेश गौण, गुड्डू वर्मा, माता प्रसाद, सल्लूर, गोरख नाथ, अशोक, शिवकुमार आदि महिला व पुरुष उपभोक्ताओं ने पीवीवीएनएल की लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी की व 250 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर से विद्युत आपूर्ति देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed