फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Power failure in emergency...treatment with the help of mobile torch

Siddharthnagar News: इमरजेंसी में बिजली गुल...मोबाइल टार्च के सहारे इलाज

Sun, 19 May 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 19 May 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Power failure in emergency...treatment with the help of mobile torch
मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में बिजली जाने के बाद मोबाइल टॉर्च के सहारे मरीज को इंट्रा कैफ ल
कटती रही बिजली...गर्मी में जूझते दिखे मरीज व स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में बिजली कटौती से हुई परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। गर्मी के बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती बढ़ गई है। रह रहकर होने वाली बिजली कटौती से माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में मरीज और स्वास्थ्यकर्मी दोनों जूझते हुए नजर आए। बिजली कटौती के कारण कई बार इमरजेंसी में मोबाइल का टार्च जलाकर इंजेक्शन लगाते हुए देखा गया। बताया गया कि ओवरलोड के कारण कटौती हो रही है।


बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गर्मी के बीच कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया है। सोमवार को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में बिजली कटौती कुछ अधिक दिखी। हर आधे घंटे पर पांच से 10 मिनट बिजली कट जाने से मरीजों को परेशान हो जाना पड़ा। ओपीडी में मरीजों बड़ी तादाद में थे। इसी बीच कटौती से पंखा और कूलर की रफ्तार थम जा रही थी। जिससे मरीज गर्मी से व्याकुल हो जा रहे थे। इसमेें सबसे अधिक परेशानी बच्चों को हो रही थी। वहीं, केबिन में बैठे चिकित्सकों को दवा लिखने के लिए मोबाइल का टार्च जलाना पड़ा। इमरजेंसी में भी यही हाल दिखा। बिजली कटने पर स्वास्थ्यकर्मी मोबाइल के टार्च से इंजेक्शन लगाते हुए देखे गए। इसमें मरीजों के साथ स्वास्थ्यकर्मी भी परेशान दिखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed