फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Power cut increased in severe cold

Siddharthnagar News: कड़ाके की ठंड में बढ़ गई बिजली कटौती

Thu, 12 Jan 2023 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Power cut increased in severe cold
कड़ाके की ठंड में बढ़ गई बिजली कटौती
विज्ञापन

खपत में 30 प्रतिशत की वृद्धि, ओवरलोड से हांफ रहे फीडर
कोहरे के कारण फॉल्ट और ट्रिपिंग के मामले बढ़े
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कड़ाके की ठंड में बिजली की खपत करीब 30 प्रतिशत बढ़ गई है। रूम हीटर, ब्लोअर और इमर्सन रॉड के इस्तेमाल से फीडर ओवरलोड हो जा रहे हैं। कहीं फॉल्ट हो रहा है तो कहीं तार टूटकर गिर जा रहा है। बार-बार बिजली कटने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोहरे के कारण ट्रिपिंग के मामले बढ़ गए हैं। कर्मचारी एक स्थान पर बिजली आपूर्ति बहाल रहे हैं तो दूसरे स्थान पर कट जा रही है।
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीकृत लोड की अपेक्षा बिजली की खपत बढ़ गई है। 15 दिन से धूप नहीं हो रही है और गलन से लोग ठिठुर रहे हैं। प्राय: सभी घरों में रूम हीटर, ब्लोअर और इमर्सन रॉड का इस्तेमाल हो रहा है। एक साथ सारे उपकरण चलने से फीटर और ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जा रहे हैं और पूरे मोहल्ले की बिजली गुल हो जा रही है। शहरी क्षेत्र में बिजली फीडर का दायरा बड़ा होने से एक बार की ट्रिपिंग में कई मोहल्लों में अंधेरा हो जा रहा है। जहां जर्जर तार हैं, वहां ओवरलोड होते ही तार टूट जा रहे हैं। शहर के साड़ी तिराहे पर ओवरलोड से तार टूटने के कारण बिजली चली गई। शहर के मुड़िला क्षेत्र में बुधवार रात में बार बार बिजली कटने से भोजन बनाने में भी परेशानी होती रही। जोगिया फीडर में लोड बढ़ने से बिजली कट गई। सिसवा बुजुर्ग, देवरा बाजार, करौंदा मसीना के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को मुख्यालय फीडर में फॉल्ट होने से शहर 15 वार्डों में चार घंटे आपूर्ति बाधित रही। इसके एक दिन पहले पॉवर हाउस में खराबी आने से करीब सात घंटे आपूर्ति बाधित रही। इसी प्रकर आए बिजली की आंख मिचौली से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार, बार-बार बिजली कटने से परेशानी बढ़ गई है। इटवा तहसील क्षेत्र के कठौतिया रामनाथ विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्रों में आए दिन कटौती से नगर पंचायत बिस्कोहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विद्युत उपभोक्ता ठंड और बिजली कटौती की दोहरी मार झेलने को विवश है। नगर निवासी विद्युत उपभोक्ता समाजसेवी संजय सिंह, पवन भोजवाल, सुरेश, रामप्रसाद, दिनेश सिंह, रामशंकर, योगेश कौशल, गुड्डू कौशल, वहाब राईनी, अजय सिंह, अखिलेश उपाध्याय, रामकिशोर, बबलू व गिरीश त्रिपाठी ने कहा कि एक ओर कड़ाके की ठंड है, दूसरी ओर बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत उपकेंद्र कठौतिया रामनाथ के जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता ने बताया कि रात 3 से 5 भेज भोर बिजली नहीं रहती है, दिन में भी बिजली का ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोड बढ़ने से कट गई बिजली
बुधवार को जोगिया फीडर के पैनल में सिटी रेशियो नार्मल लोड 40 एंपीयर था, जिसे 50 एंपीयर पर सेट किया गया था, लेकिन अचानक 10 एंपीयर लोड अतिरिक्त हो गया और फीडर में सिटी ट्रिप होने से बिजली कट गई। 25 प्रतिशत से अधिक लोड बढ़ गया। बाद में 75 एंपियर लोड सेट करने के बाद आपूर्ति बहाल की गई।
कोहरे में इंसुलेटर हो रहे पंक्चर
कोहरे के कारण भी फॉल्ट हो रहा है। पोल पर लगे इंसुलेटर पर कोहरे से नमी बढ़ जाती है और लाइन ट्रिप हो जाती है। बारिश में लगातार बूंद आने से इंसुलेटर से पानी नीचे गिर जाता है, लेकिन ठंड में कोहरे की बूंद कहीं कहीं नीचे नहीं गिरती है।

ओवरलोड और कोहरे के कारण फॉल्ट के मामले बढ़ गए हैं। अचानक ठंड बढ़ने से बिजली खपत 25 से 30 प्रतिशत बढ़ गई है। फॉल्ट दूर करने के लिए कर्मचारी लगे हुए हैं, जहां भी समस्या आ रही है, वहां आपूर्ति बहाल की जा रही है।
-आरके कुशवाहा, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड नौगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed