फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Pothole-riddled road puts children's commute at risk.

Siddharthnagar News: गड्ढों से भरा रास्ता, खतरे में बच्चों की राह

Sat, 08 Aug 2026 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 08 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Pothole-riddled road puts children's commute at risk.
- सेमुवाडीह से बसडिलिया नहर फाटक तक जर्जर सड़क पर जलभराव और कीचड़ से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

- कई स्कूलों के सैकड़ों छात्र रोजाना करते हैं आवागमन, अभिभावकों ने मरम्मत की मांग उठाई
भवानीगंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में सेमुवाडीह से बसडिलिया नहर फाटक तक सड़क की बदहाली बारिश में स्कूली बच्चों के लिए मुसीबत बन गई है। जगह-जगह गहरे गड्ढे और उनमें भरा पानी हादसे का खतरा बढ़ा रहा है। कीचड़ के कारण बच्चों को पैदल और साइकिल से स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। अभिभावकों का कहना है कि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।
यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों और शिक्षण संस्थानों को जोड़ता है। सैकड़ों छात्र-छात्राएं प्रतिदिन इसी रास्ते से गुजरते हैं। बारिश होने पर सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है और कीचड़ फैल जाता है। इससे बच्चों का रास्ते से निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार कई बार बच्चे फिसलकर गिर चुके हैं। इससे उन्हें चोट लगने के साथ स्कूल ड्रेस और किताबें भी खराब हो जाती हैं। जलभराव के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण सद्दाम हुसैन ने बताया कि सड़क की हालत खराब होने के कारण छोटे बच्चों को अकेले स्कूल भेजने में डर लगता है। कई बच्चे गिरकर चोटिल हो चुके हैं। शमशाद अहमद ने कहा कि बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क और अधिक खतरनाक हो जाती है। रामजी ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। हरिमोहन ने कहा कि ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की परेशानी को देखते हुए संबंधित विभाग को बिना देरी किए सड़क दुरुस्त करानी चाहिए।

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी बांसी के अधिशासी अभियंता विवेक कुमार राय ने बताया कि सड़क की स्थिति की जानकारी मिली है। विभागीय स्तर पर निरीक्षण कराया जाएगा। मार्ग पीडब्ल्यूडी के अधीन पाए जाने पर नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed