फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Postmortem Report open Case

गौरीशंकर की मौत का पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

Thu, 16 Jul 2020 06:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Postmortem Report open Case
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
विज्ञापन

दो दिन पूर्व घर लापता हुआ था गौरीशंकर
उसका के पकड़ी बाजार मार्ग पर मिली थी लाश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। संदिग्ध हाल में घर से गुम हुए 35 वर्षीय गौरीशंकर की पकड़ी गांव के पास लाश मिली थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को ही गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। मगर मौत कैसे हुई यह रहस्य बरकरार है। कारण शरीर पर कोई जख्म के निशान नहीं हैं। किन परिस्थितियों में मौत हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा।

उसका थानाक्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी गौरीशंकर (35) सोमवार को संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गया था। पहले परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन जब उसका पता नहीं चला तो बुधवार को उसका थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया गया। पुलिस और परिजन खेलने में जुटे थे कि बुधवार देर शाम को ही उसका-नौगढ़ मार्ग पर ही पकड़ी गांव के पास चरवाहों ने लाश देखी। लोगों के मुताबिक गौरीशंकर के शरीर पर जख्म के निशान नहीं मिले थे। मगर मौत कैसे हुई यह लोगों के बीच चर्चा का विषय है। एसओ उसका डीसी चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed