{"_id":"6803e59bed3485c289018a3a","slug":"postmortem-report-confirms-death-by-hanging-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-136063-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग में मौत की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग में मौत की पुष्टि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी धर्मेंद्र (28) पुत्र ढल्लू का शव बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे घर के कमरे में छत के कुंडे से लटका मिला था।
शुक्रवार को पुलिस ने अस्पताल के मेमो पर शव का पोस्टमार्टम कराकर देर शाम परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। शनिवार को आई पीएम रिपोर्ट में धर्मेंद्र की मौत का कारण गले में खिंचाव होना पाया गया। साथ ही शरीर में कोई चोट आदि के निशान नहीं मिले।
धर्मेंद्र की मां पार्वती ने त्रिलोकपुर पुलिस को तहरीर देकर गांव के चार लोगों पर धर्मेंद्र के साथ तू-तू मैं-मैं व गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पार्वती ने त्रिलोकपुर पुलिस को बताया कि हमारे पड़ोसी से विवाद हो रहा था। इसी बीच गांव के अन्य लोग आकर घर पर गाली गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों का उपयोग करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए और जान से मारने की धमकी देने लगे। धमकी से डरा सहमा हमारा लड़का घर के कमरे में गया और छत के कुंडे में साड़ी का फंदा डाल फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर मृत्युंजय पाठक ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है, जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।