{"_id":"6650ef90d2aaea8ce209af62","slug":"polling-parties-botherd-by-heat-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-118013-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मतदान से पहले कर्मियों को धूप ने तपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मतदान से पहले कर्मियों को धूप ने तपाया
Sat, 25 May 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 25 May 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो- है
बीएसए ग्राउंड में व्यवस्था के बीच रवाना होने से पहले कर्मियों ने दी परीक्षा
पानी के लिए टैंकर पर टूट कर्मी, धूप से बचने के लिए बस के नीचे लिया शरण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मतदान केंद्र पर पहुंचने से पहले बीएसए ग्राउंड मतदान कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों को गर्मी और धूप के कारण परेशान होना पड़ा। जबकि प्रशासन की ओर से गर्मी और धूप से बचाव के लिए प्रर्याप्त व्यवस्था की गई थी। टेंट के साथ ही जगह-जगह कूलर लगाए गए थे। लेकिन एकाएक हुई तापमान में वृद्धि ने टेंट के अंदर भी पसीने से सराबोर कर दिया। पानी के लिए व्यवस्था की गई थी, लेकिन भीड़ इतनी थी कि लोग पानी के लिए उमड़ पड़े। वहीं, धूप से बचने के लिए बसों के नीचे शरण लिए हुए देखे गए। बीएसए ग्राउंड में पोलिंग पार्टियों के रवानगी में यह तस्वीर सामने आई।
शनिवार को होने वाले मतदान के लिए बीएसए ग्राउंड से पोलिंग पार्टियों को रवाना होना था। यहां सुरक्षाकर्मी और मतदानकर्मी दोनों को एक साथ जाना था। मतदान और सुरक्षा में 20 हजार लोग थे, जबकि महिला शिक्षकों को यहां तक पहुंचाने के लिए परिवार के लोग पहुंचे थे। इसके अलावा विधान सभावार टेबल के कर्मी थे। कुल लगभग 40 हजार लोगों की भीड़ थी। प्रशासन की ओर से धूप से बचाव के लिए लंबे दायरे में टेंट और पूरे परिसर में मैटी और गर्मी से राहत के लिए जगह-जगह बड़ा वाला कूलर लगाया गया था। लेकिन सुबह से कड़ी धूप के कारण दोपहर में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया। इससे अंदर और बाहर दोनों जगह राहत नहीं थी। मतदान सकुशल संपन्न कराना किसी परीक्षा से कम नहीं था। लेकिन उससे पहले गर्मी से लोगों को परीक्षा देना पड़ा।
बीएसए ग्राउंड में पहुंंचे तो कई तस्वीरें सामने आई। यहां ग्राउंड में लगे पानी की टंकी पर पानी के लिए लोगों की भीड़ दिखी। गर्मी की वजह से पानी के लिए लोग जद्दोजहद करते हुए दिखे। इसके आगे बढ़े तो ईवीएम लेने के लिए लोग भीड़ का हिस्सा बने रहे। धूप अधिक होने के कारण कुछ लोग बसों के नीचे शरण लिए दिखे। गर्मी से बचने के लिए ड्यूटी में आई महिलाएं छतरी लिए दिखीं। कई महिलाएं बच्चों गोद में लेकर दिखीं। वहीं,वन विभाग के नर्सरी में बाहर से आए सुरक्षाकर्मी धूप से बचने के लिए छांव में आराम करते हुए दिखे। वहीं, सुरक्षा ड्यूटी वाले जवान असलहा और पीठ पर बैग लेकर जाते हुए दिखे। हालांकि मतदान स्थल पर लगे लोगों में चर्चा थी, प्रशासन की ओर से टेंट और अन्य व्यवस्था बेहतर की गई है।