{"_id":"6590561ee30e8f02fd022ff8","slug":"police-will-remain-on-the-road-if-you-create-ruckus-after-drinking-alcohol-then-you-will-go-to-jail-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-10667-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क पर रहेगी पुलिस, शराब पीकर हुड़दंग किए तो जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क पर रहेगी पुलिस, शराब पीकर हुड़दंग किए तो जाएंगे जेल
Sat, 30 Dec 2023 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
नववर्ष पर पुलिस रहेगी अलर्ट, पार्क और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रहेगी पहरा
सिद्धार्थनगर। नववर्ष पर अगर हुड़दंग करने की सोच रहे हैं तो सचेत हो जाईए। क्योंकि जिले की पुलिस सड़क पर रहेगी। वह पार्क और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मुस्तैद रहेगी। साथ ही बे्रथ एनालाइजर मशीन से पुलिस शराब के नशे में घूमने वालों की जांच करेगी। अगर शराब के नशे में मिले तो केस दर्ज करके जेल भेजेगी।
नववर्ष की खुशी लोग कई प्रकार से मनाते हैं, कोई पार्क में तो होटल में जश्न मनाता है। रात दो बजे पटाखा छोड़ने के साथ ही लोग नशे में झूमते भी हैं। इस दौरान विवाद होने की आशंका रहती है। कई बार लोग विवाद भी कर लेते हैं। ऐसे में अगर आप नववर्ष पर जश्न मनाने की सोंच रहे हैं तो शांतिपूवर्क मनाएं। सड़क, पार्क और भीड़भाड़ वाले स्थान पर हुड़दंगई करके जश्न मनाते हुए मिले तो पुलिस कार्रवाई करेगी। क्योंकि पूरे जनपद की पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है जो दिन और देर रात तक चेकिंग करेंगे। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही होटल की भी जांच किया जाएगा। रजिस्टर देखा जाएगा कि कौन और कहां से आकर ठहरा हुआ है। इस संबंध एएसपी सिद्धार्थ ने बताया कि नववर्ष को देखते हुए पुलिस अलर्ट है। अगर कोई हुड़दंग करता है और नशे में वाहन चलाते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।