फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police teams visited schools, colleges, and villages to raise awareness about 'good touch' and 'bad touch'.

Siddharthnagar News: स्कूल-कॉलेज और गांवों में पहुंचीं पुलिस टीमें, गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूक

Fri, 24 Jul 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Police teams visited schools, colleges, and villages to raise awareness about 'good touch' and 'bad touch'.
सिद्धार्थनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत जिलेभर में पुलिस टीमों ने जागरूकता अभियान चलाया। स्कूल-कॉलेजों और गांवों में पहुंचकर छात्राओं व महिलाओं को महिला अपराध से बचाव, साइबर अपराध, नए कानून, गुड टच-बैड टच और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों ने कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को बताया गया कि किसी भी परेशानी की स्थिति में वह पुलिस और सरकार की हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकती हैं।
विज्ञापन

ढेबरुआ थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने प्राथमिक विद्यालय सेवरा की छात्राओं को साइबर जागरूकता अभियान के तहत महिला अपराध और उससे बचाव की जानकारी दी। छात्राओं को गुड टच-बैड टच के बारे में समझाया गया और मिशन शक्ति स्टीकर भी चस्पा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम इटवा में महिलाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर फ्रॉड से बचाव और मिशन शक्ति केंद्र की सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय असनहरी में बालिकाओं को नए कानून, साइबर सुरक्षा और एंटी रोमियो अभियान के संबंध में जागरूक किया गया।
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बैदौला में छात्राओं को महिला अपराध, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना समेत अन्य योजनाओं के बारे में बताया गया।
गोल्हौरा, उसका बाजार, त्रिलोकपुर और बांसी थाना क्षेत्रों में भी मिशन शक्ति टीमों ने अभियान चलाकर महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया। पुलिस ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपराध के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता लेने की अपील की।

----------------
एंटी रोमियो टीम ने भी की चेकिंग
- एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। महिलाओं और दुकानदारों से बातचीत कर अनावश्यक घूमने वाले युवकों की जानकारी ली गई। पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान कोई अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed